दूरदर्शन के ये डांस और म्यूजिकल शोज आज भी लोगो को है पसंद
दूरदर्शन के ये डांस और म्यूजिकल शोज आज भी लोगो को है पसंद
Share:

दूरदर्शन पर ऐसे तो बहुत से प्रोग्राम आते है और चले जाते है। परन्तु किसी ने रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की तो कोई दर्शकों के दिलों में कुछ खास जगह नहीं बना पाए। वहीं शक्तिमान, रामायण, महाभारत जैसे कई धारावाहिकों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं आज हम 80 और 90 के दशक में प्रसारित होने वाले म्यूजिकल और डांस शो की बात करने जा रहे हैं। 

रंगोली
रंगोली ऐसा शो रहा जो 31 सालों से चला आ रहा है। इसके साथ ही तीन दशकों बाद भी ये शो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं 80 और 90 के उस दौर में म्यूजिक चैनल नहीं थे, ना यूट्यूब था कि लोग गाने सुन सकें। ऐसे में सदाबहार गानों को सुनने के लिए लोग रंगोली का इंतजार करते थे। वहीं यह शो रविवार की सुबह प्रसारित होता था। रंगोली 1989 में लॉन्च हुआ था।

चित्रहार
साल 1982 को दूरदर्शन पर शुरू हुआ चित्रहार पॉपुलर टीवी सीरीज में एक था। इसके साथ ही शो में तराना राजा ये बताती थीं कि कौन सा गाना इस हफ्ते टॉप पर रहा। चित्रहार शो के प्रति ये दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं थी, बल्कि ये कार्यक्रम विदेशों में भी काफी प्रचलित था। इसके अलावा तराना राजा की एकरिंग को भी खूब पसंद किया जाता था। 

सुरभि
सुरभि का प्रसारण पहले दूरदर्शन और उसके बाद स्टार प्लस में होने लगा। वहीं यह 1993 से 2001 तक चला। इसके होस्ट रेणुका शहाने और सिद्धार्थ काक थे। लोगों को इस धारावाहिक की हर चीज काफी पसंद आई।आपकी जानकारी के लिए बता दें की  शो का म्यूजिक बहुत खूबसूरत और मधुर था, जिसे शायद ही आज तक कोई भूल पाया हो। हमारी जानकारी बढ़ाने के लिए इस सीरियल को लॉन्च किया गया था।

सुपरहिट मुकाबला
सुपरहिट मुकाबला डीडी मेट्रो पर प्रसारित होने वाले गानों का काउंटडाउन शो था। वहीं कृतिका देसाई ने बैंकॉक में माइकल जैक्सन के इतिहास के दौरे को कवर करने सहित अधिकांश शो किए। इसके साथ ही कार्यक्रम को तमिल भाषा में भी शूट किया गया और उसी समय डीडी चेन्नई से प्रसारित किया गया। इसका पहला एपिसोड 1993 में प्रसारित किया गया था।

भारत की शान: सिंगिंग स्टार
सिंगिंग स्टार डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाला गायन प्रतियोगिता वाल शो था। वहीं जिसका निर्माण साईबाबा टेलीफिल्म्स के गजेंद्र सिंह ने किया था। इसके कुल तीन सीजन प्रसारित किए गए थे।

इन किफायती BS6 मोटरसाइकिल से बढ़ा सकते है अपने घर की रौनक

जैस्मिन भसीन इस शो में आ सकती है नजर

फादर्स डे पर हिना खान ने अपने पिता के साथ शेयर की यह तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -