वास्तु और विज्ञान के अनुसार दुसरो के इन चीजों का नहीं करना चाहिए उपयोग
वास्तु और विज्ञान के अनुसार दुसरो के इन चीजों का नहीं करना चाहिए उपयोग
Share:

अक्सर बड़े-बुजुर्गों से हमने सुना है कि दूसरों की चीजें उपयोग नहीं करनी चाहिए। विशेष तौर पर पेन, रुमाल और बिस्तर तो बिलकुल भी उपयोग में नहीं लाना चाहिए। वास्तुशास्त्र में भी इस संदर्भ में बातें बताई गई हैं। मान्यता अनुसार दूसरों की चीजें हमारे लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। 

विज्ञान के अनुसार 
विज्ञान के अनुसार इसका संबंध ऊर्जा और हेल्थ से है। दूसरे का रुमाल और बिस्तर जैसी चीजें हाइजिन के कारण उपयोग नहीं करना चाहिए। एक दूसरे का समान उपयोग करने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक दूसरों की वस्तुओं का उपयोग करने से उस इंसान की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी वस्तु के साथ हम तक पहुंच जाती है। नकारात्मक ऊर्जा की वजह से हमारे व्यक्तित्व पर गलत असर पढ़ने लगता है जिस वजह से इन चीजों की मनाही है। अगली स्लाइड्स में जानिए वास्तुशास्त्र में किन चीजों के उपयोग की मनाही है।

पेन 
वास्तुशास्त्र के अनुसार हमें किसी दूसरे व्यक्ति का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए।

बिस्तर 
वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति के बिस्तर या पंलग पर सोने से वास्तु दोष हो सकता है।

रुमाल 
वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का आप रुमाल उपयोग करते हैं उस व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। इसलिए हमें किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल किसी भी स्तिथि में  उपयोग में नहीं लाना चाहिए।

वस्त्र  
वास्तुशास्त्र के अनुसार दूसरों के कपड़े प्रयोग करने से कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। इसीलिए कभी भी किसी के उतरे हुए कपडे नहीं पहनना चाहिए 

घड़ी  
वास्तुशास्त्र के अनुसार दूसरों की घड़ी पहनने से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए दूसरों की घड़ी कभी भी  नहीं पहननी चाहिए।

यह है दिसंबर में घर और व्हीकल खरीदने के शुभ मुहूर्त

इन ज्योतिष उपायों को करने से दूर होगी पैसो की कमी

15 दिसंबर को होगा शुक्र राशि का ग्रह परिवर्तन, जानिये क्या इससे आपको होगा लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -