देशभर के चिकित्सक आज हड़ताल पर - मरीज हो रहे परेशान
देशभर के चिकित्सक आज हड़ताल पर - मरीज हो रहे परेशान
Share:

नईदिल्ली। आज सुबह से ही देशभर के कई चिकित्सालयों में मरीज यहां - वहां भटकते नज़र आ रहे हैं, मगर मरीजों को उपयुक्त उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई मरीज चिकित्सकों का इंतज़ार कर रहे हैं। दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आज, देशभर में हड़ताल का आयोजन किया गया है। इस हड़ताल में देशभर के करीब 3 लाख चिकित्सक मौजूद थे। चिकित्सालय में निजी से लेकर, शासकीय चिकित्सालयों की ओपीडी तक ठप रहने की संभावना है।

कहा गया है कि, चिकित्सालय में इमरजेंसी सेवा को जारी रखा जाएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा केंद्र सरकार के मेडिकल, कमीशन बिल का विरोध किया गया और कहा गया कि, इसे एक तरह से चिकित्सकीय इतिहास का काला दिन कहा जा सकता है।

आईएमए के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ रवि वनखेडकर ने कहा कि, वर्तमान स्वरूप में इस विधेयक का आईएमए विरोध करता है। इसके लागू हो जाने के बाद, लोगों को महंगी दर पर उपचार मिलेगा और, भ्रष्टाचार भी होगा। इसके अलावा अन्य मसलों पर आईएमए के चिकित्सकों ने विरोध किया है।

निजी मेडिकल महाविद्यालयों में 15 सीटों के स्थान पर 60 सीटों को लेकर, शुल्क तय करने का अधिकार, प्रबंधन को दिया गया, जानकारी सामने आई है कि, एमबीबीएस पाठ्यक्रम के बाद प्रेक्टिस करने हेतु एक और परीक्षा देने को अनिवार्य कर दिया जाना सही नहीं है।

7 वें वेतनमान को लेकर BSNL कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल

ईरान में तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

दलितों के मंदिर प्रवेश को लेकर जालोर में मचा बवाल

राजद और ओवैसी ने किया तीन तलाक बिल का विरोध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -