जगह-जगह हुआ भगवान धन्वन्तरि का पूजन
जगह-जगह हुआ भगवान धन्वन्तरि का पूजन
Share:

धनतेरस पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान धन्वन्तरि का पूजन किया जाता है। भगवान तन्वन्तरि को आरोग्य का देवता माना जाता है और माना जाता है कि भगवान धन्वन्तरि की प्रेरणा से ही आयुर्वेद की रचना हुई थी। इतना ही नहीं भगवान के एक हाथ में अमृतकलश धारण किया हुआ माना जाता है। भगवान सभी प्राणियों को आरोग्यता का वरदान देते हैं। चिकित्सक भगवान धन्वन्तरि का विशेष पूजन करते हैं।

खासतौर पर आयुर्वेद चिकित्सक भगवान का पूजन करते हैं। आज देशभर के आयुर्वेद चिकित्सक भगवान का पूजन कर रहे हैं। सुबह के समय भगवान का पूजन आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया। कुछ चिकित्सकों ने दिन में पूजन किया। सुबह से ही धन्वन्तरि पूजन के लिए आयुर्वेद चिकित्सक एकत्रित होने लगे और एक जाजम पर बैठ उन्होंने पूजन किया।

पूजन के दौरान भगवान धन्वन्तरि के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर पुष्प, गंध अक्षत, कुमकुम गंध इत्र आदि अर्पित किए गए। इसके बाद सभी चिकित्सकों ने भगवान से आरोग्यता का वरदान मांगा। गौरतलब है कि इस दिन देशी चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद और अन्य चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक भगवान धन्वन्तरि का पूजन करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -