क्या आप जानते है गुड़ी पड़वा पर क्यों फहराते हैं ध्वज?
क्या आप जानते है गुड़ी पड़वा पर क्यों फहराते हैं ध्वज?
Share:

प्रत्येक वर्ष हिंदू नववर्ष यानी चैत्र महीने के पहले दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को उदागि भी कहा जाता है। गुड़ी पड़वा के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं तथा घर की अच्छे से सजावट करते हैं। नववर्ष 2024 गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु श्री विष्णु के साथ ब्रह्मा जी की पूजा करते हैं। यह पर्व मराठी लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। वही इस दिन मंदिरों में नए ध्वज लगाने की परंपरा है। इसी के साथ इस दिन कुछ लोग अपने घरों पर भी ध्वज लगाते हैं। कहा जाता है घर पर ध्वज लगाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं ज्योतिष की कही बातों को माना जाए तो ध्वज लगाने का कुछ और ही कारण और लाभ हैं। आइये आपको बताते है इसके पीछे का कारण...

ध्वज का रंग -
कहा जाता है केसरिया रंग के ध्वज का विशेष महत्व है। यदि घर की छत पर केसरिया ध्वज लगाया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

किस दिशा में लगाएं ध्वज-
वास्तु शास्त्र को माने तो घर के ऊपर वायव्य कोण में ध्वज लगाना शुभ रहता है।

कैसा होना चाहिए ध्वज -
आप सभी को बता दें कि ध्वज दो आकार के होते है। इनमे पहला त्रिभुजाकार होता है तथा दूसरा दो त्रिभुजाकार। वैसे तो दोनों में से कोई एक तरह का ध्वज लगा सकते हैं लेकिन स्वास्तिक या ॐ लगा हुआ केसरिया ध्वज बेहतरीन होता है।

ध्वज के लाभ -
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर ध्वज लगाने से यश, कीर्ति और विजय मिलती है। इसके अतिरिक्त घर से रोग, शोक व दोष का नाश होता है।

कब मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इन राशियों के लिए बेहद शुभ है सूर्य ग्रहण

बेहद खास है इस बार का सूर्य ग्रहण, 54 साल बाद बनने जा रहा है ये अद्भुत संयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -