चलिए आपको बताते है नारियल के कुछ खास फायदे
चलिए आपको बताते है नारियल के कुछ खास फायदे
Share:

नारियल कुदरत की अनूठी देन है | पत्थर जैसे सख्त खोल के अंदर सफ़ेद नरम नारियल गिरी और पानी किसी आश्चर्य से काम नहीं | इसके औषधीय गुण आपकी सेहत और सुंदरता के लिये वरदान है | नारियल एक असरकारक औषधि है। इसका प्रयोग से हम कई रोगों से निपट सकते है। याददाश्त कमजोर होना,त्वचा के खुरदुरापन , एलर्जी  होना,  नकसीर आना, मुहांसे निकलना, अनिद्रा, रूसी होना, सिरदर्द, पेट के कीड़े आदि समस्याओं के लिए नारियल रामबाण इलाज है। 

आज हम आपको नारियल के 5 फायदे बताते हैं, जो आपकी खूबसूरती और तंदुरुस्ती को बरकरार रखेंगे।

1 बेस्ट मॉस्चराइजर-
 नारियल तेल बेस्ट मॉस्चराइजर है।यह त्वचा को नमी प्रदान कर त्वचा में आवश्यक आद्रता और चिकनाई बनाये रखता है | खासतौर पर यह रूखी त्वचा के लिए सबसे बेस्ट है।इसके लगातार इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग और मुलायम रहती है | ये एंटीबैक्टीरियल, ऐंटी अलेर्जिक होता है | नहाने से 20 मिनट पहले रोजाना  नारियल तेल से फुल बॉडी मसाज करें, बाद में ताजे पानी से नहा लें और पाये चमकती दमकती त्वचा|

2 बेहतर यादाश्त -
नारियल में विटामिन , पोटैशियम , फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और खनीज लवण पाये जाते है, इसलिये नारियल कई बीमारी के इलाज में काम आता है| खासतौर पर यादाश्त बढ़ाने और मानसिक विकास के मामले में | नारियल की गिरी को गुड़, अखरोट, बादाम के साथ सेवन करने से दिमागी विकास में  मद्दत  मिलती है |

3 वजन घटने में मद्दतगार- 
नारियल में कोलेस्ट्रॉल एवम वासा नहीं होता इसलिये जिन्हें बार बार भूख  लगने के कारण वजन बढ़ने की चिंता है, वो निश्चिन्त होकर नारियल और उससे बने खाद्य पदार्थ खा सकते है | 

4 बचाये बिमारियों से - 
उलटी, दस्त, लू ,पथरी, पेट संबंधी बीमारिया , ज्वर या किसी भी कारण से शरीर में पानी की कमी हो जाए तो कच्चे नारियल के पानी में स्वादानुसार नीबू निचोड़कर पानी बार-बार पिलाते रहने से तुरंत आराम मिलता है |

5 गर्भावस्था -  
नारियल का गोला और मिश्री 25-25 ग्राम खाने से प्रसव में दर्द नहीं होता। संतान हष्ट-पुष्ट होती है। कच्चा नारियल विशेष लाभदायक होता है। गर्भावस्था के प्रथम 3 महिने तक रोजाना नारियल पानी पिने से शरीर में आवश्यक विटामिन्स और खनिज लवण के आपूर्ति होती है, महिला को गर्भ काल में बार बार उलटी नही होती और गर्भपात होने का खतरा भी टल जाता है 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -