क्या आप जानते है मूली कर सकती है खतरनाक बिमारी पाईल्स से आपकी रक्षा
क्या आप जानते है मूली कर सकती है खतरनाक बिमारी पाईल्स से आपकी रक्षा
Share:

क्या आप जानते है पाइल्स जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए मूली सबसे कारगर इलाज है। बवासीर से बचने के लिए इससे बेहतर कोई दूसरा विकल्‍प नहीं हैं।
 
पाइल्‍स या बवासीर
इस रोग में गुदे में छोटे-छोटे मस्से जैसे बन जाते हैं। जिसका सही समय पर अगर इलाज न किया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। पाइल्स के मरीज की परेशानी यह है कि डाक्टर के पास जाने में शर्म महसूस करते हैंं लेकिन डॉक्टर से सलाह लेकर उसका सही इलाज करना बहुत जरूरी है।
 
बवासीर के लिए मूली 
आजकल बहुत से लोग बवासीर की समस्या से परेशान हैं। वैसे तो इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की परामर्श लेनी बहुत जरूरी है। आप दवाइयों के साथ- साथ अपने आहार में मूली को शामिल करके इस बीमारी से छुुटकारा पा सकते हैं। मूली के नियमित और सही इस्तेमाल से कुछ महीनों इसे दूर किया जा सकता है। इसे खाने से पाइल्स की समस्या बढ़ती भी नहीं है। 
 
मूली के गुण
इसमें बहुत अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जो मल को मुलायम करने और पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद करती है।यह शरीर में ठंड़क भी पैदा करती है जिससे जलन को राहत मिलती है।
 
इस्तेमाल करने का तरीका 
-100 ग्राम मूली को घिस कर उसमें 1चम्‍मच शहद मिलाकर, दिन में इसे दो बार खाएं। 
 
-मूली का 1 गिलास रस निकाल कर उसमें चुटकी भर नमक मिलाएं और दिन में दो बार पिएं।
 
-सफेद मूली का पेस्‍ट बना कर उसमें थोड़ा दूध मिलाएं।इस पेस्ट को दर्द और सूजन वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है।
 
-बवासीर के मरीज को कच्ची मूली ही खानी चाहिए।
 
मूली का पाऊडर 
अगर आप मूली खाने से परहेज कर रहे है तो इसके पत्तों का पाऊडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मूली की पत्त‍ियों को छाया में सुखाकर घर पर ही उसका चूर्ण बना लें। इस पाऊडर का नियमित सेवन करने से आपको फर्क नज़र आने लगेगा।  

नर्क की और ले जाते नशे को आज ही त्यागे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -