क्या आपका भी है SBI में अकाउंट? तो जरूर पढ़ ले ये खबर
क्या आपका भी है SBI में अकाउंट? तो जरूर पढ़ ले ये खबर
Share:

यदि आपने भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से लोन लिया है तो यह जानकारी आपके ल‍िए है। बैंक की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। SBI की ओर से बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट (BPLR) में 70 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की गई है। इस परिवर्तन के बाद SBI से लोन लेने वालों की ईएमई में वृद्धि हो जाएगी। इससे पहले RBI ने रेपो रेट में 1.40 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी की है। यह परिवर्तन तीन अलग-अलग बार में लागू क‍िया गया है।

RBI की ओर से रेपो रेट बढ़ाए जाने के पश्चात् सरकारी और प्राइवेट के बैंक लैंडिंग रेट्स में परिवर्तन कर रहे हैं। इससे बैंक के कर्ज का पुर्नभुगतान महंगा हो रहा है। हालांकि बैंकों की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर भी ब्याज दरें बढ़ाई जा रही हैं। 70 बेस‍िस प्‍वाइंट के इजाफे के बाद SBI के BPLR बेस्ड लोन की ब्याज दर बढ़कर 13.45 फीसदी हो गई है।

BPLR से लिंक्ड लोन की रीपेमेंट करना अब पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा, क्योंकि वृद्धि से पहले बीपीएलआर (BPLR) की दर 12.75 प्रतिशत थी। इससे पहले इस दर में जून महीने में परिवर्तन किया गया था। बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट की ब्याज दरों में परिवर्तन कर नई दरें आज से ही लागू कर दी गई हैं। SBI की ओर से वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी गई है। बैंक ने बेस रेट में भी 70 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की है। तत्पश्चात, बेस रेट बढ़कर 8.7 फीसदी हो गया है। बेस रेट पर लागू नई दरों को 15 सितंबर से लागू कर द‍िया गया है। बेस रेट को आधार मानकर लोन लेने वालों की EMI भी महंगी हो जाएगी।

शराब घोटाला: 9वां आरोपित बोला- केजरीवाल को भी दिए पैसे, 10 करोड़ लगाए 150 करोड़ कमाए, Video

जिला गरबा मण्डल की बैठक आयोजित, आयोजन को लेकर हुई चर्चा

भाजपा का दलित जोड़ो अभियान.., पीएम मोदी के जन्मदिन पर 75000 बस्तियों में पहुँचने का लक्ष्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -