सावन के गुरुवार करें ये उपाय, महादेव और विष्णु दोनों होंगे प्रसन्न
सावन के गुरुवार करें ये उपाय, महादेव और विष्णु दोनों होंगे प्रसन्न
Share:

सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में देवों के देव महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं सावन का महीना शिवजी को अति प्रिय है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन के महीने में इस बार मलमास पड़ रहा है। मलमास का योग बनने के कारण इस बार सावन 2 महीने का होगा। वहीं सावन के पूरे महीने प्रतिदिन शिवजी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन में महादेव की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। 

इसके साथ ही उन्हें जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। वही सावन के गुरुवार इन उपायों को करने से विष्णुजी के साथ ही महादेव की भी कृपा बरसेगी। शिवभक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ही अहमहोता है। किन्तु इस वर्ष सावन में अधिकमास भी लगा है, जिसमें भगवान शिव और विष्णु जी दोनों की पूजा की जाएगी। 

ज्योतिष में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे सावन के पहले गुरुवार के दिन करने से महादेव और प्रभु श्री विष्णु की कृपा से सभी संकट दूर हो जाते हैं। सावन में बृहस्पतिवार के दिन गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे महादेव बहुत प्रसन्न होंगे एवं आप पर कृपा बरसाएंगे। सावन के पहले बृहस्पतिवार को तिल और छाता का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस उपाय को करने से कुंडली के अशुभ ग्रहों का प्रभाव दूर होता है।

कब है सावन महीने में सोमवती अमावस्या? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

जानिए बद्रीनाथ का इतिहास

सावन में इस पाठ को करने से ख़त्म होगी हर बाधा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -