करवा चौथ पर भूलकर भी पत्नी को ना दे ये गिफ्ट, वरना टूट जाएगा रिश्ता
करवा चौथ पर भूलकर भी पत्नी को ना दे ये गिफ्ट, वरना टूट जाएगा रिश्ता
Share:

करवा चौथ 1 नवंबर को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। करवा चौथ का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। पंचांग के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस पर्व में चंद्रमा का बहुत महत्व है। महिलाएं दिन भर व्रत रखकर शाम में पूजा के पश्चात् चांद देखकर ही अपना व्रत तोड़ती है। वही इस दिन अधिकतर पुरुष पत्नी को खुश करने के लिए इस दिन तोहफे देते हैं। जी हाँ और अपने जीवनसाथी को गिफ्ट देना प्यार को जताने का एक तरीका है। ऐसे में यदि आपने अपनी पत्नी को करवा चौथ पर गिफ्ट देने की योजना बनाई है तो इन चीजों को गिफ्ट ना दें क्योंकि ये रिश्ते बिगाड़ सकती है।

करवा चौथ पर पत्नी को ना दे ये गिफ्ट:- 
काले रंग के कपड़े- 

सनातन धर्म में शुभ कार्यों के चलते काले रंग के वस्त्र या अन्य चीजों को इस्तेमाल करने की मनाही होती है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि काला रंग पहनने या इसका उपयोग करने से अशुभ माहौल बन सकता है। जी हाँ और बीवी को करवा चौथ पर काले रंग की साड़ी या दूसरी ड्रेस देने का मन बनाया है, तो इसे तुरंत बदल दें।

सफेद रंग- 
दरअसल सनातन धर्म के नियमों में यह स्पष्ट है कि एक सुहागिन के लिए सफेद रंग अशुभ होता है तथा उसे ना वह पहनना चाहिए ना गिफ्ट में लेना चाहिए। हालाँकि आजकल लोग ट्रेंड के चक्कर में सफेद रंग की साड़ी या आउटफिट्स गिफ्ट करते हैं हालाँकि यह गलत है। हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक, सफेद कपड़े को तब पहना जाता है, जब किसी की मौत हो गई हो।

नुकीली चीज- 
कहा जाता है कि धारदार चीजें रिश्ते में कड़वाहट ला सकती हैं और इस कारण झगड़े होने लगते हैं। इस कारण अपनी पत्नी को करवा चौथ पर ऐसी कोई चीज गिफ्ट न करें जो नुकीली या धारदार हो।

क्या कुंवारी लड़कियां कर सकती है करवा चौथ का व्रत? यहाँ जानिए नियम

करवाचौथ के दौरान आ जाए पीरियड्स तो इन नियमों के साथ करें पूजा

अगर आप भी पहली बार कर रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन बातों का ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -