फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान तो भूल से भी ना खाएं यह चीजें
फंगल इंफेक्शन से हैं परेशान तो भूल से भी ना खाएं यह चीजें
Share:

आजकल शरीर फंगल इन्फेक्शन (Fungal Infection) की चपेट में अक्सर आ जाता है और इससे उसे लक्षण के रूप में त्वचा में पपड़ी जमना, त्वचा का लाल होना, लाल रंग के रैशेज, त्वचा पर खुजली होना, त्वचा में प्रभावित स्थान पर दर्द, त्वचा में दरारे होना, त्वचा का लाल हो जाना, त्वचा में जलन महसूस करना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी को बता दें कि फंगल इन्फेक्शन एक संक्रमण होता है जो कि बैक्टीरिया के प्रभाव के कारण शरीर में हो सकता है। जब यह हो जाए तो कुछ खाद्य पदार्थ इस समस्या को और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में पता होना जरूरी है और आपको उनका सेवन नहीं करना चाहिए। आइए बताते हैं।


न करें सिरके का सेवन- कहा जाता है फंगल इंफेक्शन के दौरान सिरके का सेवन नहीं करना चाहिए। जी दरअसल सभी प्रकार के सिरके जैसे चावल का सिरका, सेब का सिरका, रेड वाइन का सिरका आदि के सेवन से फंगल इन्फेक्शन की समस्या बढ़ सकती है।

चाय कॉफी- फंगल इंफेक्शन की समस्या को चाय और कॉफी दोनों ही बढ़ा सकते हैं। इसी के चलते व्यक्ति को फंगल इंफेक्शन होने पर चाय और कॉफी दोनों से दूर रहना जरूरी है। जी दरअसल चाय और कॉफी के अंदर ग्लूकोज और निकोटिन दोनों ही मौजूद होते हैं। इसी के साथ इन दोनों के सेवन से शरीर में फंगल इन्फेक्शन की समस्या बढ़ सकती हैं।‌

डेयरी प्रोडक्ट्स- कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स भी फंगल इंफेक्शन की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इस लिस्ट में दूध, दही, पनीर, घी, छाछ आदि शामिल हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सब चीजों में वसा मौजूद होता है, और जब शरीर किसी संक्रमण की चपेट में आता है तो वह वसा को पचाने में असमर्थ महसूस कर सकता है। इस वजह से फंगल इंफेक्शन के दौरान व्यक्ति को डेयरी प्रोडक्ट के सेवन से बचने के लिए कहा जाता है।

चीनी- फंगल इंफेक्शन के दौरान व्यक्ति को चीनी के सेवन से दूर रहना चाहिए। जी दरअसल इनमें कच्ची चीनी, शहद, गुड़, सफेद चीनी, ब्राउन चीनी आदि शामिल हैं। इनके सेवन से शरीर में फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है।

सूखे मेवे- फंगल इंफेक्शन की समस्या होने पर व्यक्ति को ड्राई फ्रूट्स के सेवन से भी बचना चाहिए। इसके अलावा कई प्रकार के फल जैसे तरबूज का सेवन, सूखे अंगूर का सेवन आदि से बचना चाहिए।

पानी में नमक मिलाकर पीने से होंगे 3 बेहतरीन फायदे

सर्दियों में परेशान करता है अस्थमा तो करें यह घरेलू उपाय

दूध पीने के पहले या बाद भूल से भी ना करें इन चीजों का सेवन, होती हैं जहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -