धूमधाम से मना दीपपर्व, घर आंगन हुए रोशन
धूमधाम से मना दीपपर्व, घर आंगन हुए रोशन
Share:

नई दिल्ली: दीपावली पर देशभर में श्रद्धा और उल्लास छाया रहा। जहां लोगों ने परंपरागत तरीके से दीपपर्व का स्वागत किया वहीं लोगों द्वारा जमकर पटाखे चलाए गए। लक्ष्मी पूजन होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े और जमकर पटाखे फोड़े। इस दौरान सभी एक दूसरे को बधाईयां देते नज़र आए। बड़ों ने छोटों को आशीर्वाद दिया तो छोटों ने बड़ों के पैर छुए। आसमान से देशभर का आतिशबाजी नज़ारा बेहद सुंदर नज़र आ रहा था।

इस बीच लोग मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर भी दीपपर्व की शुभकामनाऐं दीं। लोगों ने आपस में गिफ्ट, मिठाईयां और बधाई संदेशों का आदान प्रदान किया। देशवासियोंको राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने दीपावली की शुभकामनाऐं दीं। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर ट्विट कर लिखा कि देशवासी प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाऐं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली की शुभकनाऐं देकर कहा कि यह खुशियों का त्यौहार है।

उन्होंने कहा कि दीपावली सैनिकों के साथ मनाकर उन्हें अच्छा लगा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं। दीपावली का पर्व उनके लिए समृद्धिदायक हो। देशभर में जमकर आतिशबाजी हुई लेकिन देश में हर कहीं आतिशबाजी के दौरान किसी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए अस्पताल, पुलिस और अग्निशमन विभाग समेत आपातकालीन विभागों को मुस्तैद रखा गया था।

आग लगने के विभिन्न फोन काॅल अग्निशमन विभाग को मिले। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर दीपावली के मौके पर मिठाईयों का आदन - प्रदान किया गया। उप्र के राज्यपाल राम नाईक द्वारा भी दीपावली की शुभकामनाऐं सभी को दी गईं। उन्होंने यह त्यौहार बच्चों के साथ मनाया। हालांकि सिख समुदाय ने पंजाब में श्री गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी होने को लेकर विरोध स्वरूप काली दीपावली मनाई। इस दौरान सिख समुदाय द्वारा सादगी के साथ दीपावली मनाई गई। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -