इस बार हर शख्स के लिए शुभ है दिवाली, ये है बड़ी वजह
इस बार हर शख्स के लिए शुभ है दिवाली, ये है बड़ी वजह
Share:

दिवाली 2021 का काउंटडाउन आरम्भ हो चुका है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 4 नंवबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को दिवाली मनाई जाएगी है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी एवं प्रभु श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। इस वर्ष दिवाली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है।  ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, चार ग्रह एक ही राशि में हैं, मतलब एक ही राशि में इन चारों ग्रहों की युति है। इस कारण ये दिवाली हर किसी के लिए बहुत शुभ रहेगी। मां लक्ष्मी और गणेश जी का आशीर्वाद मिलेगा एवं लोगों को फायदा ही फायदा होगा।  

चार ग्रहों की बन रही युति:-
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, दिवाली कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाएगी। हिंदू कैंलेंडर के मुताबिक, 04 नवंबर 2021 बृहस्पतिवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी जी की खास पूजा अर्चना की जाती है। वहीं इस दिन एक साथ चार ग्रहों की युति बन रही है। दिवाली पर तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा उपस्थित रहेंगे। 

इसलिए बन रहा शुभ योग:- 
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। लक्ष्मी जी की आराधना से शुक्र ग्रह की शुभता में बढ़ोतरी होती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को लग्जरी लाइफ, सुख-सुविधाओं आदि का कारक माना गया है। वहीं सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति तथा बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। इसके साथ-साथ चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है। वहीं सूर्य पिता तो चंद्रमा को माता कारक माना गया है।

दिवाली शुभ मुहूर्त:-
दिवाली: 4 नवंबर, 2021, बृहस्पतिवार 
अमावस्या तिथि प्रारम्भ: 04 नवंबर 2021 को प्रात: 06:03 बजे से।
अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवंबर 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक।
दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6:09 मिनट से रात्रि 8:20 मिनट
अवधि: 1 घंटे 55 मिनट

आज सावधान रहें इन 4 राशियों के लोग

आज दशहरे के दिन जरूर करे ये उपाय, ख़त्म होगी धन से जुड़ी सारी समस्याएं

दशहरे के मौके पर जानिए रामायण से जुड़े ये हैरान कर देने वाले तथ्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -