दशहरे के मौके पर जानिए रामायण से जुड़े ये हैरान कर देने वाले तथ्य
दशहरे के मौके पर जानिए रामायण से जुड़े ये हैरान कर देने वाले तथ्य
Share:

विजयादशमी के दिन को बेहद पावन माना जाता है। इसी दिन प्रभु श्रीराम ने लंकापति रावण का विनाश किया था। इसलिए विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई का दिन भी कहा जाता है। प्रभु श्रीराम से संबंधित तमाम घटनाओं का जिक्र रामायण में किया गया है। रामायण संस्कृत का एक महाकाव्य है जिसकी रचना ऋषि वाल्मीकि ने की थी। रामायण अपने आप में एक अलौकिक रचना है जिसमें 24000 छंद हैं। आपको जानकर दंग रह जाएंगे कि रामायण के हर हजार छंद का प्रथम अक्षर लिया जाए तो जो 24 अक्षर मिलते हैं, वो गायत्री मंत्र से बने हैं। रामायण में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनसे अक्सर व्यक्ति अंजान हैं। विजयादशमी के अवसर पर जानिए रामायण से संबंधित रोचक तथ्य।
 
रामायण से संबंधित रोचक तथ्य:-
- पूर्वजन्म में प्रभु श्री विष्णु ने कौशल्या को त्रेता युग में उनके गर्भ से जन्म लेने का वरदान दिया था। तत्पश्चात, उन्होंने कौशल्या के गर्भ भगवान राम के तौर पर जन्म लिया था।
- प्रभु श्री राम की एक बहन भी थीं जिनका नाम शांता देवी था। कौशल्या ने अपनी बहन वर्षनी एवं अंगदेश के राजा रोमपाद को अपनी बेटी को गोद दे दिया था क्योंकि वे नि:संतान थे। इसलिए रामायण में शांता का वर्णन नहीं प्राप्त होता है।
- लक्ष्‍मण ने प्रभु श्री राम एवं सीता की सुरक्षा के लिए 14 सालों तक नींद का त्‍याग कर दिया था। 14 सालों के वनवास में वह एक भी दिन नहीं सोए थे।
- कहा जाता है कि देवी सीता महादेव के धनुष को बचपन से ही खेल-खेल में उठा लेती थीं इसलिए उनके स्वयंवर में उनके पिता ने धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी।
- रावण के तीन बेटों मेघनाद, प्रहस्त एवं अतिकाय का वध लक्ष्मण ने किया था किन्तु जिक्र अधिकांश केवल मेघनाद का होता है।
- जिस दिन रावण सीता का हरण करके अशोक वाटिका में लाया था, उसी दिन ब्रह्मा जी ने एक खास खीर इंद्र के हाथों से देवी सीता तक पहुंचाई थी। इस के चलते सीता के सभी पहरेदार राक्षसों को इंद्र देव ने सुला दिया था। कहा जाता है कि इस खीर को खाने के पश्चात् सीता माता की भूख एवं प्यास बिल्कुल शांत हो गई थी एवं उन्होंने अशोक वाटिका में बिना कुछ खाए वक़्त गुजारा।
- रावण महाज्ञानी विद्वान था तथा प्रभु श्रीराम भी उसकी विद्वत्ता का सम्मान करते थे। इसलिए जब रावण मृत्यु शैय्या पर था, तब श्रीराम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को बोला था कि वो रावण के समीप जाकर उनसे ज्ञान अर्जित करें।

जानिए शिरडी के साईं बाबा से जुड़ी ये 3 खास बातें

आज ये राशि के लोग रखे सेहत का ध्यान

आज बचकर रहे इन राशि के लोग वरना बढ़ सकती है मुश्किलें, यहां देंखे आज का राशिफल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -