केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच छिड़ी जंग
केजरीवाल और केंद्र सरकार के बीच छिड़ी जंग
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। दरअसल सरकार में कई मसलों पर विवाद की स्थिति है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पत्र लिखकर दिल्ली सरकार से डिप्यूटेड अधिकारियों की जानकारी मांगी। केजरीवाल ने एलजी को पत्र लिखकर कहा कि वे राजनाथ सिंह को सीधे पत्र लिखकर जवाब दे। उनके स्तर पर इसे लेकर किसी भी तरह की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।

दूसरी और आम आदमी पार्टी द्वारा एलजी को जासूस कह दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पत्र लिखकर, कहा गया है कि हर ओर जंगल राज कायम है। यही नहीं सीएम केजरीवाल ने कहा कि नौकरशाही के स्तर पर केंद्र इस तरह का प्रयास करने में लगा है जिससे सरकार के कार्यों में बाधा पहुंचाई जा रही है। यही नहीं विवादित अधिकारियों की जानकारी को लेकर कई तरह का सवाल भी उठाया गया है। केंद्रीय मंत्रालय ने दिल्ली के उपराज्यपाल से दिल्ली में तैनात अधिकारियों की जानकारी भी मांगी गई।

इसके बाद आम आदमी पार्टी द्वारा आरोप भी लगाया गया कि एलजी दिल्ली सरकार को अस्थिर करने हेतु जासूसी की जा रही है। इस तरह के विवाद का प्रारंभ फरवरी माह में ऐसे समय हुआ जब रेलवे सर्विस के अधिकारी पर दिल्ली सरकार के ही साथ कार्य करने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलजी से की। इस तरह के विवाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर एलजी से कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न प्रश्न भी पूछे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -