इलाहाबाद : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं में अंर्तकलह का दौर साफ नज़र आ रहा है। दरअसल उत्तरप्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री दावेदार कौन होगा इस पर अभी मंथन हो रहा है मगर कुछ नेता वरूण गांधी को मुख्यमंत्री कैंडिडेट बनाने की मांग कर रहे हैं ऐसे में पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से शिकायत भी की गई। दरअसल 11 जून और 12 जून को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व वरूण ने पोस्टर्स के माध्यम से उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार बनाने पर दमदार दावेदारी पेश की गई थी।
उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरूण गांधी का विरोध कर रहे है। दरअसल मिशन यूपी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश के भाजपा सांसदों के ही साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में नेताओं ने सांसद वरूण गांधी के विरूद्ध शिकायत की है। नेताओं ने कहा कि जब वरूण गांधी का विरोध किया जाता है तो वे अंडे और टमाटर फिंकवाते हैं।
इतना ही नहीं वरूण गांधी को सीएम कैंडिडेट बनाने की बात पर इलाहाबाद से सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने आरोप लगाते हुूए कहा कि वरूण गांधी अधिकांशतः स्वयं को सीएम कैंडिडेट दर्शाते हैं और पार्टी के मंच पर वरूण गांधी का विरोध करने के लिए वे उनके घर अंडे और टमाटर भी फिकवाते हैं। पार्टी के दूसरे सांसदों ने वरूण पर श्यामा चुरण गुप्त द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन किया है।