तो यह है बलूचिस्तान के अंदर की बात....!
तो यह है बलूचिस्तान के अंदर की बात....!
Share:

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वाधीनता दिवस के मौके पर भाषण देते हुये पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान का मामला उठाने के बाद अब यहां का सच विश्व के सामने धीरे-धीरे सामने आने लगा है। यह कहा गया है कि जिस तरह पाकिस्तानी सरकार बलूचिस्तान पर अपना कब्जा होने का दावा करती है, वह झूठा है, क्योंकि बलूचिस्तान के ऐसे कई हिस्से आज भी मौजूद है, जिन पर सरकार का बिल्कुल भी नियंत्रण  नहीं है।

बलूचिस्तान का यह सच और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने कहा है। गौरतलब है कि हक्कानी अमेरिका में पाकिस्तान की ओर से राजदूत रह चुके है। उन्होंने एक समाचार पत्रिका को यह बताया है कि बलूचिस्तान एक जटिल क्षेत्र है और वहां रहने वाले लोगों की समस्याओं का हल नहीं हो सकता है, बावजूद इसके लोग समस्याओं को हल या सरल करने के प्रयासों में जुटे हुये दिखाई दे सकते है।

यह भी बोले हक्कानी 

हक्कानी ने समाचार पत्रिका को दिये गये साक्षात्कार में बलूचिस्तान के अंदर की बातों को भी उजागर किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान के लोगों को दबाने का प्रयास करती है, जबकि उन्हें भी मानवाधिकार है। बलूचिस्तान प्रांत में भले ही लोगों द्वारा चयनित सरकार काबिज हो, परंतु इसके बाद भी उसके अधिकारों को पाकिस्तान की सरकार ने दबा रखा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -