अमेरिका की पुस्तक में हिंदू धर्म की गलत व्याख्या पर मचा हंगामा
अमेरिका की पुस्तक में हिंदू धर्म की गलत व्याख्या पर मचा हंगामा
Share:

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक टैक्स्ट बुक में हिंदू धर्म की गलत व्याख्या करने को लेकर हंगामा हो गया है। दरअसल भारतीय अमेरिकियों द्वारा इस मामले में आक्रोश व्यक्त किया गया है। हिंदू एजुकेशन फाउंडेशन के निदेशक नेक्कार ने कहा कि कम्युनिटी की ओर से 10 वर्ष तक जागरूकता अभियान चलाने के बाद इसे निराशाजनक बताया है। समाचार एजेंसी के अनुसार शन्थरम द्वारा कहा गया कि विशेषकर हाॅटाॅन मिफलिन हारकोर्ट मैकग्राॅ हिल, डिस्कवरी और नेशनल जियोग्राफिक चैनल द्वारा भारतीय संस्कृति का गलत प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब है कि बिलीवर विद रेजा असलान के शो में अघोरियों की सच्चाई और उनसे जुड़े मिथकों के बारे में बताया गया था। इस शो का अमेरिकी हिंदुओं ने विरोध किया था। इस दौरान कहा गया था कि शो पर हमला हिंदूओं पर हमला है। हिंदू धर्म की गलत बातों को बताया गया है। बीते वर्ष कोर्स के फ्रेमवर्क को रिवाइज़्ड संशोधित किया गया। बीते 2 वर्ष के तहत विभाग ने स्काॅलर्स विद्यार्थियों और कम्युनिटी सदस्यों की सलाह पर फ्रेमवर्क में सुधार किए।

हालांकि पाठ्यक्रम को योग,ऋषि व्यास व वाल्मिकी आदि को लेकर चर्चा की गई थी मगर इसका समावेश गलत तरह से किया गया था। पाठ्यक्रम में गलत तरह से हिंदू धर्म के समावेश पर शरत जोशी ने कहा कि पब्लिशर्स द्वारा कई बातों को ध्यान में नहीं रखा गया। इन सुधारों से सिविलाइजेशंस और कल्चर्स की ही तरह इंडियन सिविलाइजेशन, भारतीय सभ्यता को समझने में सहायता भी मिलेगी। हिंदू धर्म की नकारात्मक बातें बताए जाने से भारतीय बच्चों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

खुशबूदार पौधे दूर करते है घर का वास्तुदोष

हनुमान की जन्म कथा

जानिए सफलता पाने के लिए फिटकरी के कुछ उपाय

सनातन संस्कृति संस्कारों पर आधारित

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -