पशु चराने को लेकर विवाद गहराया, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
पशु चराने को लेकर विवाद गहराया, दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
Share:

रतलाम से प्रवीण दीक्षित की रिपोर्ट 

रतलाम। शासकीय जमीन पर पशु चराने को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद मंगलवार को सुबह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से लाठियां और हथियार चले। 16 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवगढ़ क्षेत्र के बायड़ी गांव में गुर्जर परिवार और गांव के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। बात इतनी सी थी कि वन विभाग की सरकारी चारागाह की भूमि पर पशुओं को कौन चराएगा। यह विवाद काफी समय से चल रहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों ने आपा खो दिया और एक दूसरे पर हमला कर दिया। 1 दर्जन से अधिक लोग खून झार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया


जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर उपचार चल रहा है। दो व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों से मिलने नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी अस्पताल पहुंचे और समुचित उपचार व्यवस्था के निर्देश दिए इसके पश्चात एसपी और कलेक्टर गांव बायड़ी  गए और वहां का जायजा लिया। ग्राम वासियों से शांति बनाने का आह्वान किया।

सारागढ़ी युद्ध के 125 साल पूरे, जानिए इस दिन का इतिहास

डीप नेक और थाई स्लिट ड्रेस में बियॉन्से ने दिखाई अपनी सेक्सी अदाएं

उत्तराखण्ड में जड़ी- बूटी शोध संस्थान स्थित है?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -