सीमा विवाद हल नहीं हुआ तो हो सकता है युद्ध
सीमा विवाद हल नहीं हुआ तो हो सकता है युद्ध
Share:

बीजिंग। चीन से सटी भारत की सीमा पर इन दिनों तनाव का माहौल है। जहां चीन ने भारत को चेतावनी दी थी कि भारत सिक्किम से अपनी सेना हटाए तभी चीन भारत से चर्चा करेगा मगर अब बात यह सामने आई है कि भारत ने इस क्षेत्र में अपनी सेना को तैनात कर दिया है मगर यहां तैनात सैनिक नाॅन काॅम्बेटिव मोड में होंगे। वे युद्ध नहीं करेंगे। हालांकि चीन के सरकारी मीडिया ग्लाबल टाइम्स में लिखे गए एक लेख में कहा गया है कि चीन प्रत्येक कीमत पर सीमा पर साॅवेरनिटी को कायम रखने का प्रयास करेगा।

फिर चाहे दोनों देशों में लड़ाई क्यों न लड़ना पड़े। शंघाई म्यूनिसिपल सेंटर फाॅर इंटरनेशनल स्टडीज़ के प्रोफेसर वांग देहुआ ने कहा कि अब चीन पहले जितना मजबूत नहीं रहा। 1962 के हालात में और आज के हालात में अंतर है। भारत द्वारा चीन को एक बड़ा काॅम्पिटिटर मानता है। केंद्रीय मंत्री जेटली द्वारा कहा गया कि भारत की स्थिति अब काफी अलग है। मगर देहुआ ने युद्ध की संभावनाओं से इन्कार भी नहीं किया है।

चीन के थिंक टैंक ने कहा कि सीमा पर करीब तीन सप्ताह से तनाव बरकरार है। ऐसे में यदि यह मसला हल नहीं हुआ तो फिर युद्ध हो सकता है। गौरतलब है कि चीन सिक्किम के डोंगलांग में दाखिल हो गया था और चीन के सैनिकों ने भारत के सैनिकों से विवाद करते हुए पीछे हटने के लिए कहा था। चीन का कहना है कि यह क्षेत्र भारत के अधिकार में नहीं है।

चीन ने भारत के पुराने बंकर्स ध्वस्त कर दिए थे। मगर भारत ने सिक्किम में चीन द्वारा घुसपैठ करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि दोनों ही देशों के बीच सिक्किम में सीमा विवाद को लेकर युद्ध हो सकता है। गौरतलब है कि 3448 किलोमीटर लंबी चीन और भारत के बीच जम्मू कश्मीर से अरूणाचल प्रदेश तक का सीमा क्षेत्र है।

मिली जानकारी के अनुसार शंघाई म्यूनिसिपल सेंटर फाॅर इंटरनेशनल स्टडीज़ के प्रोफेसर वांग देहुआ के अनुसार चीन की स्थिति 1962 जैसी नहीं थी। विशेषज्ञों का कहना था कि विवाद को चर्चा के माध्यम से हल किया जा सकता है। इस मामले में सेंटर फाॅर एशिया पैसिफिक स्टडीज़ के निदेशक झाओ गानचेंग द्वारा कहा गया कि दोनों ही देशों को विकास पर ध्यान देना चाहिए और आपसी चर्चा से मसले को हल करना चाहिए।

गौरतलब है कि अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन को घेरने के लिए अपना जंगी जहाज भेजा है। माना जा रहा है कि यहां चीन पर दबाव बनाकर वह उत्तर कोरिया के बढ़ते कदमों को रोक सकता है। गौरतलब है कि चीन ने सीमा विवाद को लेकर मानसरोवर यात्रा को रोक दिया था। चीन ने यहां पर नाथुला दर्रे वाले मार्ग को रोक दिया था।

भारत -चीन सीमा पर तनाव, भारत ने सिक्किम के पास बढ़ाया सैन्य बल

इस स्मार्टफोन में यूजर दोनों ही तरफ से 4 के वीडियो रिकॉर्डिंग कर पायेगा

चीन की यह कंपनी सबसे ज्यादा वेरिएंट स्मार्टफोन को एक साथ लांच कर सकती है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -