छोटा हरिद्वार घाट के महंत की घिनौनी करतूत ! मोबाइल में मिले महिलाओं के 300 वीडियो, चेंजिंग रूम में लगवा रखा था CCTV
छोटा हरिद्वार घाट के महंत की घिनौनी करतूत ! मोबाइल में मिले महिलाओं के 300 वीडियो, चेंजिंग रूम में लगवा रखा था CCTV
Share:

लखनऊ: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार घाट के आरोपी महंत को 3 राज्यों में तलाशा जा रहा है। उसे गिरफ्तार करने के लिए 2 पुलिस टीमें बनाई गईं हैं। उसकी तलाश में गाजियाबाद सहित दिल्ली, हरिद्वार, बागपत, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज में दबिश दी जा रही है। आरोपी महंत के शर्मसार कर देने वाले कारनामों को जानने के बाद हर कोई दंग है। पुलिस को CCTV के डीवीआर से करीब 300 वीडियो मिले हैं, जिनमें चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती महिलाओं की क्लिप्स हैं। आरोपी महंत अपने मोबाइल में लाइव ये सब देखता था। बताया जा रहा है कि, आरोपी अपनी पत्नी को भाजपा के टिकट पर पंचायत चुनाव भी लड़वा चुका है।  

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने आरोपी महंत द्वारा घाट पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस ने उस चेंजिंग रूम को भी ध्वस्त कर दिया है, जिसमें CCTV लगा हुआ था। पुलिस प्रशासन ने आरोपी महंत की गंगनहर के किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी 10-11 अवैध दुकानों को भी ढहा दिया है। वह इन दुकानों को किराए पर देकर बड़ी रकम कमा रहा था। 

उल्लेखनीय है कि, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में बहने वाली गंगनहर का घाट ‘छोटा हरिद्वार’ के नाम से प्रसिद्ध है। यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। घाट के किनारे कई सारे चेंजिंग रूम बने हुए हैं, जहाँ स्नान के बाद महिलाएं कपड़े बदलती हैं। इसी चेंजिंग रूम में घाट का महंत मुकेश गिरी बुरी नजर रखता था। महंत ने चेंजिग रूम में CCTV कैमरा लगावाया हुआ था। इस कैमरे की लाइव फुटेज वो अपने मोबाइल पर देखता था। उसके मोबाइल में कपड़े बदलती महिलाओं के फुटेज मिले हैं, जो इसका प्रमाण है।

महंत मुकेश की इस काली करतूत का पर्दाफाश 21 मई को हुआ। घाट पर स्नान करने के बाद एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने के लिए गई। इस बीच अचानक महिला की निगाह वहां लगे CCTV पर पड़ी। जब उसने इसकी शिकायत घाट पर मौजूद कुछ लोगों से की, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। DCP ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया है कि घटना बेहद गंभीर है, इसकी छानबीन  की जा रही है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, आरोपी महंत मुकेश गिरी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उसे दबोचने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई हैं। पुलिस ने आरोपी महंत का मोबाइल बरामद कर लिया है, जिसमें 5 दिन का डेटा मिला है। मोबाइल से महिलाओं के कपड़े बदलते वक़्त की CCTV फुटेज भी मिली हैं। आरोपी महंत ने मोबाइल में हरिद्वार और छोटा हरिद्वार के नाम से दो फोल्डर बना रखे थे, जिनके नीचे CCTV एप को छुपाया हुआ था। साइबर एक्सपर्ट जब उसके मोबाइल पर प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें इस हाइड एप के बारे में पता चला।  

चाचा का शव ले जा रही भतीजी की हुई दर्दनाक मौत, भाई की दबंगों ने कर दी थी हत्या

6 महीने तक नाबालिग का रेप करता रहा रिज़वान, आरोपी की अम्मी ने भी धमकाकर करवाए घर के काम

पंजाब: ज्वाइंट ऑपरेशन में इंटरनेशनल ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -