विद्या बालन, जया बच्चन और डिंपल करेंगी सपा का प्रचार

विद्या बालन, जया बच्चन और डिंपल करेंगी सपा का प्रचार
Share:

आगरा। भारतीय राजनीति में कई महिलाओं ने तख्त पर विराजित हुए बिना ही इसकी कमान अपने हाथों में रखी और इन महिलाओं से देशकाल, परिस्थितियां और कई बातें प्रभावित हुई हैं। उत्तरप्रदेश की राजनीतिक विरासत भी कुछ इसी तरह की करवट ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी प्रचार में जुट गई हैं।

हालांकि वे समाजवादी पार्टी की ओर से सांसद हैं लेकिन विधानसभा के लिए वे पार्टी का प्रचार करेंगी। डिंपल यादव महिला प्रत्याशियों के लिए प्रचार का कार्य करेंगी। दरअसल ममता टपलू, अंशुरानी निषाद, राजा बेटी बघेल हेतु चुनावी जनसभा को भी वे संबोधित करेंगी।

डिंपल यादव के साथ सपा सांसद जया बच्चन और  अभिनेत्री व सपा से जुड़ी विद्या बालन शामिल होंगी। गौरतलब है कि विधायक अरिदमन सिंह द्वारा सपा से इस्तीफा दिए जाने के बाद अंशुरानी मैदान को सपा ने अपना टिकट दिया था। एत्मादपुर से राजाबेटी बघेल को प्रत्याशी चुना गया था। डिंपल यादव की सभा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। डिंपल की सभा के दौरान सुरक्षा का बंदोबस्त भी रहेगा।

यह  भी पढ़ें 

गिरिराज ने कहा राम मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?

ओवैसी के तीखे बोल, इस बार यूपी में तीन तलाक की आवश्यकता है

वाइफ डिंपल ने अखिलेश को बोला बैटरी, रईस थीम पर यह विडियो हो रहा वायरल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -