राज्यसभा में सिंधिया के संबोधन को सुन बोले दिग्विजय सिंह- 'वाह जी महाराज वाह'
राज्यसभा में सिंधिया के संबोधन को सुन बोले दिग्विजय सिंह- 'वाह जी महाराज वाह'
Share:

भोपाल: संसद के बजट सत्र में बीते गुरुवार को किसान आंदोलन पर वार-पलटवार का सिलसिला नजर आया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे और उन्होंने राज्यसभा में मोदी सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान संबोधन में उन्होंने अपने कांग्रेस के पुराने साथियों को खरी खोटी सुनाई। अब उनके संबोधन पर दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली है। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'आप जिस तरह से यूपीए सरकार का पक्ष रखा करते थे उसी तरीके से आपने मोदी सरकार का पक्ष रखा है। वाह महाराज जी वाह।'

वैसे अब अगर बात करें BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में तो उन्होंने नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए कहा था, 'किसान देश के लिए रीढ़ की हड्डी और अन्नदाता हैं तथा वे अपना ही नहीं पूरे विश्व का पेट भरते हैं।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था, 'तीनों कृषि कानून इसलिए लाए गए ताकि उनकी प्रगति हो सके। देश को राजनीतिक आजादी करीब 70 साल पहले मिल गई थी लेकिन किसानों को उनकी वास्तविक आजादी नहीं मिल पाई।' आगे उन्होंने यह कहा था कि, 'नए कृषि कानूनों से किसानों को आजादी मिल सकेगी और वे देश भर में कहीं भी अपनी उपज बेच सकेंगे जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी। किसानों के साथ 11 बार संवाद हुआ है और सरकार ने 18 महीने कानून स्थगित करने की भी बात की है। उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।'

इसके अलावा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'पार्टी ने 2019 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कृषि सुधारों का वादा किया था। इसके अलावा एनसीपी नेता और तत्कालीन यूपीए सरकार में कृषि मंत्री शरद पवार ने 2010-11 में हर राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कृषि क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को अनिवार्य बनाने संबंधी बात की थी। जुबान बदलने की आदत बदलनी होगी।।। जो कहें, उस पर अडिग रहें।' वैसे ज्योतिरादित्य के इन्ही बयानों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -