जाने अलग अलग तरह के कंप्यूटर के बारे में
जाने अलग अलग तरह के कंप्यूटर के बारे में
Share:

कंप्यूटरो के कई प्रकार है जानते है कंप्यूटर के प्रकार को-

आकार मे कंप्यूटर के प्रकार-
1 माइक्रो कंप्यूटर: जो कंप्यूटर सबसे छोटे होते है उन्हे माइक्रो कंप्यूटर कहा जाता है। छोटे कंप्यूटरो मे प्रिंटर की गति कम मानी जाती है, जबकि फ्लोपी डिस्क मे प्रिन्टर की गति ज्यादा होती है। माइक्रो कंप्यूटर आकार मे छोटे है इसलिए इन्हे पर्सनल कंप्यूटर भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर अभी बहुत ज्यादा चल गया है। 
2 वर्कस्टेशन: वर्कस्टेशन ऐसे कंप्यूटर होते है जो सिर्फ एक ही व्यक्ति के  लिए बनाए गए है। इसमे वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे कंप्यूटर का उपयोग ज्यादा विमान उड्डयन स्थल पर और रेलवे आरक्षण में किया जाता है।
3 मिनी कंप्यूटर: यह कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर की तरह ही काम करता है लेकिन इसकी काम करने की क्षमता माइक्रो कंप्यूटर से ज्यादा होती है और मेनफ्रेम कंप्यूटर से कम होती है।
4 मेनफ्रेम कंप्यूटर: मेनफ्रेम कंप्यूटर का उपयोग बड़े कामो के लिये किया जाता है। मेनफ्रेम कंप्यूटर एक साथ कई दूर स्टेशनो को जोड़ कर भी काम कर सकता है।

अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर
1 एनालॉग कम्प्यूटर: ऐसे कंप्यूटर जो सीधे डाटा पर काम करते है उन्हे एनालॉग कंप्यूटर कहा जाता है।
2  डिजिटल कम्प्यूटर: ऐसे कंप्यूटर जो अंको पर काम करते है डिजिटल कंप्यूटर कहलाते है। ये कंप्यूटर कई परेशानियों को दूर करते है। इसलिए इन कंप्यूटरो को ज्यादा पसंद किया जाता है। इस कंप्यूटर के प्रयोग मे शिक्षा, बैंकिंग आदि आते है।
3 हाईब्रिड कम्प्यूटर: ऐसे कंप्यूटर जिनमे एनालॉग एवं डिजिटल दोनों मतलब जिसमे अंको और डाटा दोनों पर काम होता है हाईब्रिड कंप्यूटर कहलाते है। यह कंप्यूटर एनालॉग फॉर्म मे इनपुट लेता है और डिजिटल फॉर्म मे आउटपुट देता है।

उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर
1 सामान्य-उद्देशीय कंप्यूटर: छोटी परेशानियों को समझाने के लिये इस कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। ये कंप्यूटर एकाउंट्स तैयार करने के लिये इस्तेमाल किये जाते है।  
2 विशिष्ट –उद्देशीय कम्प्यूटर: ऐसे कंप्यूटर जो किसी बड़े काम के लिये या किसी बहुत विशेष काम के लिये प्रयोग किये जाते है उन्हे विशिष्ट –उद्देशीय कम्प्यूटर कहा जाता है। इस कंप्यूटर का उपयोग मौसम विज्ञान और नाभिकीय यंत्रो आदि बड़े कामो के लिये किया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -