धनतेरस पर 5 रुपए में करें ये उपाय, चमक जाएंगी किस्मत
धनतेरस पर 5 रुपए में करें ये उपाय, चमक जाएंगी किस्मत
Share:

दीपावली का पर्व देश के हर एक कोने में मनाया जाता है। प्रकाश से भरा ये पर्व हिन्दू धर्म के लिए आरम्भ से विशेष रहा है। हिन्दू धर्म में आरम्भ से ही इस पर्व को विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है। दीपावली पांच दिनों का विशेष त्यौहार होता है। धनत्रयोदशी या धनतेरस से ही दीपावली का आरम्भ होता है। धनतेरस इस त्योहार का सबसे अहम दिन होता है। धनतेरस का ये त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रत्येक घर में धूम धाम से मनाया जाता है। हर बार धनतेरस का त्यौहार मंगलवार यानी कि 2 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस को धन, समृद्धि एवं वैभव का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की खास आराधना की जाती है।

धनतेरस को करें ये अचूक उपाए:- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन ही भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। ऐसे में इन दिन आभूषण, बर्तन, वाहन आदि क्रय करना बहुत शुभ होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनको धनतेरस पर करने से आपके घर कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी। 

साबुत धनिया से  होगा कमाल:-
धनतेस वाले दिन किसी भी दुकान से सिर्फ 5 रुपए के साबुत धनिया को खरीदें तथा फिर देवी लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि के समक्ष रख दें। इसके साथ ही भगवान के समक्ष अपनी मनोकामना बताएं एवं फिर उनको मिट्टी में गाड़ दें। इतना ही नहीं कुछ धनिया को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से जिंदगी में खुशियों का दस्तक होती है।

अवश्य करें दीपदान:-
यदि आप किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तथा स्वयं को कर्ज से मुक्त करना चाहते हैं, तो धनतेरस वाले 5 रुपए के दीया खरीद कर लाएं तथा घर के बाहर दीप माला बनाकर जलाएं। इस उपाय को करने से सभी इच्छाएं पूरी होगी।

मां लक्ष्मी को लगाएं भोग:-
सनातन धर्म के सभी शुभ काम में बताशे का इस्तेमाल भोग के तौर पर किया जाता है। ऐसे में जब धनतेरस की पूजा करें तो बताशे का इस्तेमाल करें। मां लक्ष्मी को धनतेरस को पूता करते हुए बताशे का भोग लगाएं। इससे आपके ऊपर लक्ष्मी मां की कृपा होगी।

तिजोरी पर उल्लू की तस्वीर चिपकाएं:-
माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू नकारात्मक उर्जा का खात्मा करता है। ऐसे में घर में जहां भी आप रूपये रखते हों ऐसे स्थान पर धनतेरस वाले दिन उल्लू की फोटो लगाएं। इससे धन का आगमन बढ़ता है तथा घर में बरकत आती है

आज इन 3 राशि के लोगों का दिन होगा खुशनुमा

इन 6 चीजों का बिलकुल ना करे दान वरना हो जाएंगे कंगाल

आज इन खास राशि के लोगों को रखना होगा ज्यादा ध्यान वरना बढ़ सकती है समस्या, जानिए आज का राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -