आज धनतेरस की पूजा में जरूर शामिल करें यह चीज़ें, जानिए सामग्री लिस्ट
आज धनतेरस की पूजा में जरूर शामिल करें यह चीज़ें, जानिए सामग्री लिस्ट
Share:

आज सभी लोग धनतेरस का पर्व मना रहे हैं. ऐसे में आज के दिन ज्यादातर लोग अपने घर में नए बर्तन और सोने चांदी की नयी चीजें खरीद कर लाते हैं. केवल इतना ही नहीं धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन सामग्रियों की लिस्ट जिनके बिना धनतेरस की पूजा अधूरी है. आइए जानते हैं.

धनतेरस की पूजा की सामग्री लिस्ट- 

1. कपूर - कहते हैं कपूर को पूजा की सामग्रियों में सबसे शुभ माना जाता है और इसे घर में जलाने से सारी नकारात्मकता दूर होती है।

2. पान का पत्ता - कहते हैं धनतेरस की पूजा सामग्री में सबसे जरूरी पान का पत्ता भी बताया जाता है और पान के पत्ते में देवताओं का वास होता है.

3. दीपक - कहा जाता है धनतेरस के दिन घरों में लक्ष्मी का आगमन होता है और इस दिन अपने घरों में दीया जरूर जलना चाहिए.

4. सुपारी - कहा जाता है सुपारी को हिन्दू धर्म की पूजा में विशेष महत्व दिया गया है और सुपारी में इंद्रदेव, ब्रह्मदेव, वरुण देव और यमदेव का रूप माना जाता है.

5. बताशा - धनतेरस के दिन बताशे को पूजा में जरूर उपयोग में ले.

6. साबुत धनिया - साबुत धनिया, लक्ष्मी मां को बहुत पसंद होता है इसे चढ़ाकर आप माँ की कृपा पा सकते हैं.

7. खील - कहा जाता है धनतेरस और दिवाली दोनों ही की पूजा में खील का खास महत्व है पूजा में चढ़ाकर इसे अगले दिन पोटली में रख अपने स्टोर रूम में रख लें। इससे बड़ा लाभ होता है.

धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें सामान और करें यह उपाय

राशि के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदी गयी चीज़ों को रखे इस दिशा में, मिलेगा अखंड सौभाग्य

धनतेरस पर इन राशियों के भाग्य में आने वाला है कुबेर का खजाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -