'मैं आपकी सबसे बड़ी फैन..', धनश्री ने अपने पति चहल को ख़ास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई
'मैं आपकी सबसे बड़ी फैन..', धनश्री ने अपने पति चहल को ख़ास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल आज 32 वर्ष (23 जुलाई, 1990) के पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर पर उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने दो खास तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्हें इस ख़ास दिन की बधाई दी है। तस्वीरों में चहल प्रकृति के बीच अपनी पत्नी को बाहों में लिए नज़र आ रहे हैं। धनश्री गाऊन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में लिखा कि, 'जीवन केवल एक यात्रा है, किन्तु फिर भी ये कई मायनों में बेहद खूबसूरत है। आप एक अच्छे इंसान हैं और भगवान हमेशा आप पर दयालु रहें। जन्मदिन की शुभकामनाएं।;'

अपने मेसेज में धनश्री ने आगे लिखा कि, 'मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं।' बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2020 में विवाह कर लिया था। यह शादी समारोह काफी छोटा रहा था, क्योंकि उस वक़्त लॉकडाउन था। धनश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर हैं और सोशल मीडिया पर भी अपने वीडियो साझा करती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। धनश्री अक्सर टीम इंडिया और पति को चीयर करने के लिए स्टेडियम में नज़र आती हैं। IPL के दौरान भी वह पति के साथ ही थीं।

 

बता दें कि, चहल इन दिनों टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं और पहले वनडे में उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए। भारत ने यह मैच 3 रन से अपने नाम किया। चतुर चपल फिरकी गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल इस वर्ष टीम इंडिया के लिए ODI में सर्वाधिक विकेट लेने वाल गेंदबाज भी हैं। उन्होंने इस साल ODI में 16 विकेट झटके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 62 T20 खेलते हुए 79 विकेट झटके हैं। वह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ भी हैं।

Ind Vs WI: धवन ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, गावस्कर से लेकर धोनी तक सब रह गए पीछे

नो केस्लिंग वर्ल्ड मास्टर्स शतरंज में आनंद ने बनाई बढ़त

कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन ही इंडिया और पाकिस्तानी के बीच होगा घमासान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -