'दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही', The Delhi Files पर बोले विवेक अग्निहोत्री
'दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही', The Delhi Files पर बोले विवेक अग्निहोत्री
Share:

फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) से दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब तगड़ी कमाई की और दर्शकों के दिलों को भी छू लिया। वहीं इसके बाद हाल ही में विवेक ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' (The Delhi Files) का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के बाद से ही इस फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन सभी के बीच चेन्नई पहुंचे विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है।

जी दरअसल चेन्नई में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ''दिल्ली की फाइलें आपको तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। यह दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है। दिल्ली में देश पर किसने राज किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ तबाह कर दिया। इतिहास को साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होनी चाहिए।'' विवेक ने आगे यह भी कहा, ''भारत में समस्या यह है कि बहुत से लोग इतिहास को राजनीतिक और भारत के राजनीतिक एजेंडे के आधार पर लिखते हैं। ज्यादातर पश्चिमी धर्मनिरपेक्ष एजेंडा रहा है और इसलिए हिंदू सभ्यता को हमेशा नजरअंदाज किया गया है, यह माना गया है कि हम कमजोर हैं और हमने जो कुछ भी सीखा है वह पश्चिमी शासकों या आक्रमणकारियों से है, इसलिए यह गलत है।''

आप सभी को बता दें कि बीते 11 मार्च को देशभर में रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' में 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाया गया है। जी हाँ और इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे कलाकरों ने अभिनय किया है। इस फिल्म को आज तक लोगों के द्वारा प्यार मिल रहा है।

बिना हेलमेट और फर्जी नंबर प्लेट के साथ गाड़ी चला रहे थे वरुण, तभी पुलिस ने कर दिया ये काम

बेटी आलिया को महेश भट्ट ने नहीं लेने दिया सांतवा वचन, जानिए क्यों?

18 मिलियन फॉलोअर्स होने पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को अनोखे अंदाज़ में किया धन्यवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -