पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में सोलापुर में प्रदर्शन, फहराए पाकिस्तानी झंडे
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में सोलापुर में प्रदर्शन, फहराए पाकिस्तानी झंडे
Share:

सोलापुर: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा। शुक्रवार को जुमा की नमाज के पश्चात् देश के कई शहरों में नूपुर शर्मा के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन हुआ। इस के चलते भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत भी करनी पड़ी। वही इस बीच महाराष्ट्र में लोगों में इसको लेकर गुस्सा दिखाई दिया।

महाराष्ट्र के सोलापुर में भी लोग भारी आंकड़े में जमा हुए और नूपुर शर्मा के खिलाफ खूब नारेबाजी की। साथ ही लोगों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तार की मांग की। नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ सोलापुर में बड़े आंकड़े में लोगों ने विरोध मार्च निकाला। इस के चलते कई लोगों के हाथों में धार्मिक तथा काले झंडे दिखाई दिए। वहीं कुछ लोगों के हाथों में तिरंगा भी दिखाई दिए। इसके अतिरिक्त नवी मुंबई में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया। 

 

वही भाजपा ने पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों से तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद 5 जून को नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। जबकि नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, मुस्लिम समाज इस कार्रवाई से खुश नहीं है। भारत ने कहा है कि दोनों नेताओं की टिप्पणी सरकार के विचारों को नहीं प्रदर्शित नहीं करती है।

1000 साल तक संस्कृति, भाषा और धर्म के लिए लड़ा भारत, लेकिन छिपा दिया गया इतिहास- अमित शाह

अब छत्तीसगढ़ में हुई अनोखी शादी! एक प्रेमी-दो प्रेमिका, एक मंडप में ही दोनों के साथ लिए 7 फेरे

'नूपुर शर्मा का गला काटने की धमकी।।', मौलाना के जहरीले भाषण के बाद जम्मू कश्मीर में पथराव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -