राजधानी में मौसम ने ली करवट, जोरदार बारिश के साथ चली ठंडी हवाएँ
राजधानी में मौसम ने ली करवट, जोरदार बारिश के साथ चली ठंडी हवाएँ
Share:

नई दिल्ली : जनवरी माह के सबसे गर्म रविवार के बाद सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने करवट ले ली है। जहां सुबह ठंड से लोग ठिठुरे वहीं दोपहर होते-होते बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को भिगो दिया। ठंड की वजह से पारा और गिरने की संभावना है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में जो प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था वह भी कुछ कम हो सकता है।

VIDEO: जम्मू कश्मीर में भारी बर्फ़बारी के बीच सेना ने दिखाया दम, दो आतंकियों को किया ढेर

गिरा पारा ठंडा हुआ मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ठंड में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिल्ली में 20 जनवरी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2012 के बाद से जनवरी में यह अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में सोमवार को गर्जन के साथ बारिश की संभावना पहले ही जताई गई थी।

जल्लीकट्टू ने कायम किया एक और नया विश्व रिकॉर्ड, दो की मौत

आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

बताया जा रहा है की सोमवार और मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय गर्जन के साथ बारिश और तेज हवाओं के साथ ओला वृष्टि होने की भी संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

फ्लिपकार्ट की Republic Day Sale शुरू, शाओमी का सबसे धमाकेदार फ़ोन बम्पर डिस्काउंट में....

अब ट्विटर पर मंडराया खतरा, बग ने लीक किया निजी डाटा

कल से और गिर जाएंगे poco F1 के दाम, ड्यूल रियर कैमरा और 4,000mAh बैटरी से है लैस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -