फिर चला दिल्ली में ट्रांसफर का दौर
फिर चला दिल्ली में ट्रांसफर का दौर
Share:

नई दिल्ली : नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली राज्य सरकार में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, अब यह मामला न्यायालय में पहुंच चुका है लेकिन इसके बाद भी राज्य सरकार ने अपने प्रशासनिक अमले में बदलाव किए हैं। इस दौरान राज्य सरकार ने करीब 25 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा पहले आईएएस अधिकारी शकुंतला गैमलिन को प्रधान सचिव - उद्योग के पद से हटा दिया गया तो दूसरी ओर सप्ताहभर पूर्व केंद्र सरकार की ओर से उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें दिल्ली राज्य के कार्यवाहक मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया था।

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार और दिल्ली के  उपराज्यपाल नजीब जंग  से विवाद हो गया। यह विवाद न्यायालय पहुंच गया। इस दौरान चेतन बी सांघी को उद्योग विभाग की कमान सौंपते हुए उन्हें प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।

यही नहीं दूसरी ओर दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के प्रबंध निदेशक रमेश तिवारी को एनसीआर बोर्ड का विशेष सचिव नियुक्त कर दिया गया है। अन्य आदेशों के तहत जेड.यू. सिद्दीकी को डीटीटडीसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। कर विभाग में विशेष आयुक्त के पद पर आरआर मिश्र को नियुक्ति दी गई है। दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक सीआर गर्ग को डीटीसी प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -