दिल्ली की आप सरकार के विरोध में कांग्रेस मैदान में आई
दिल्ली की आप सरकार के विरोध में कांग्रेस मैदान में आई
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली कांग्रेस द्वारा राज्य की आम आदमी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा गया है कि राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की जासूसी के लिए दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर उसे लीक करने की मांग की गई। इस दौरान आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए धन खर्च करने की योजना का उल्लेख किया गया।मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष माकन द्वारा 16 पन्ने का दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। जिसमें कहा गया कि इस तरह के ढांचे को लेकर सरकारी आंकड़ों का ब्यौरा दिया गया है।

यही नहीं सरकारी फाईलों से लीक हुए इस मामले में श्री केजरीवाल द्वारा कैबिनेट की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट किया जा सकता है। मामले में कहा गया है कि कैबिनेट नोट में बताया गया है कि इस तरह के मसौदे को केवल सरकारी कर्मचारी ही तैयार कर सकता है। मामले में दस्तावेज में गोपनीय कोष का उल्लेख किया गया है। यही नहीं 1.50 लाख रूपयों के लिए 20 लाख रूपए का प्रस्ताव पास किया गया है।

कांग्रेस के नेता ने आधुनिक निगरानी और उपकरणों की खरीदी की इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि इस तरह की सुविधा का उपयोग भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ने में किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के रिकाॅर्ड को देखते हुए इस तरह की आशंका जताई गई है कि ऐसे उपकरणों का उपयोग राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की जासूसी के लिए किया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -