केजरीवाल की बहन का निधन
केजरीवाल की बहन का निधन
Share:

सिवानी मंडी : राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहन का निधन हो गया. दिल्ली से प्राप्त हो रहे समाचार के मुताबिक अरविंद केजरीवाल की चचेरी बहन जिनका नाम किरण है उनका 12 दिसंबर शनिवार को निधन हो गया। समाचार प्राप्त हो रहे है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कि बहन किरण के निधन के बाद उनकी आंखें दान कर दी गईं।

केजरीवाल की बहन किरण का दाह संस्कार सिवानी में किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चाचा जिनका नाम मुरारी है उनकी सबसे छोड़ी लड़की किरण को हिसार के एक निजी अस्पताल में दिमाग में परेशानी होने के कारण एडमिट कराया गया था.

इस दौरान निजी अस्पताल में किरण की दिमाग की नस फटने के कारण उनका दुखद निधन हो गया. बता दे की अरविंद केजरीवाल की चचेरी बहन किरण की उम्र 42 साल थी. किरण के दो लड़के है. किरण के निधन की खबर लगते ही केजरीवाल जी की माँ गीता देवी भी सिवानी पहुंच गई थी. 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -