पेरिस में इंडियन एयरफोर्स डे मनाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगे उड़ान
पेरिस में इंडियन एयरफोर्स डे मनाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगे उड़ान
Share:

नई दिल्ली: मोदी सरकार 2.0 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की राजधानी पैरिस में 8 अक्टूबर को राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि रक्षा मंत्री फ्रांसीसी एयरफोर्स के बेस पर यह उड़ान भरेंगे। सूत्रों ने कहा है कि राजनाथ सिंह 7 अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस रवाना होंगे, जहां आठ अक्टूबर को इंडियन एयरफोर्स के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल फाइटर जेट सौंपा जाएगा।
 
गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच हुए सौदे के अनुसार फ्रांस, भारत को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपेगा। सूत्रों ने कहा कि राजनाथ सिंह विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे। कार्यक्रम में फ्रांस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ साथ राफेल का निर्माण करने वाली कंपनी दसॉ एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ दोनों राष्ट्रों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर व्यापक विचार विमर्श करेंगे।

सूत्रों ने कहा है कि इंडियन एयरफोर्स का एक उच्चस्तरीय दल फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समन्वय के लिये पहले से ही पेरिस पहुंच चुका है। भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 फाइटर जेट खरीदने के लिये करार किया था। यह विमान बड़ी मात्रा में ताकतवर हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं।

पाकिस्तान: पाक आर्मी ने फिर दिए तख्तापलट के संकेत, क्या इमरान के हाथ से छीन जाएगी कमान

उत्तर कोरिया ने किया बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परिक्षण, पानी के अंदर मचा सकती है तबाही

इराक में विद्रोह चरम पर, तीन दिनों में 34 की मौत, सैकड़ों घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -