चीन की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
चीन की यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
Share:

नई दिल्ली : रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर जल्द ही चीन के दौरे पर होंगे। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की यह यात्रा अगले माह होगी। यहां पर वे भारत और चीन के रिश्तों को लेकर चर्चा करेंगे। भारत की ओर से वे चीन से मधुर संबंध बनाने का भी प्रयास करेंगे। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की चीन यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।

दूसरे सैन्य मसलों के ही साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा और दोनों ही देशों के सैन्य मुख्यालयों के बीच हाॅटलाईन को लेकर भी दोनों देशों के प्रमुख नेता चर्चा कर सकते हैं। हाॅटलाईन की स्थापना से दोनों ही देशों के नेताओं को चर्चा करने में सुविधा होगी।

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की चीन यात्रा अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर से उनकी बात के बाद की जा रही है। अमेरिका द्वारा भारत को हिंद महासागर में अधिक बड़ी भूमिका निभाने हेतु कहा गया है। भारत को लेकर अमेरिका ने कहा है कि भारत अमेरिका के साथ हिंद महासागर में संयुक्त गश्त करे। मगर इस तरह की पहल से चीन द्वारा नाराज होने की संभावना भी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -