धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म डियर जिंदगी का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्टार्रर इस फिल्म का पहला लुक ट्विटर पर रिलीज किया गया है। यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। आखिर हो भी क्यों न। शाहरुख और आलिया के फैंस उन्हें एक साथ देखने को बेकरार जो हैं। दरअसल,फैंस को इस फिल्म का इंतजार भी रहेगा।
लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया जाने लगा। फैंस में इसे देखने की होड़ सी लग गई। बता दें कि इस फिल्म की डायरेक्टर ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फेम गौरी शिंदे हैं। जब से उन्होंने यह फिल्म शुरू की है तब से फिल्म चर्चा में है। इसकी वजह है शाहरुख खान और आलिया भट्ट का एक साथ होना। सबके जहन में यही सवाल है कि फिल्म में
शाहरुख और आलिया का क्या किरदार होगा? क्या ये दोनों रोमांस करते नजर आएंगे या लोगों को लाइफ का पाठ पढ़ाएंगे। फैन्स के इस सवाल का जवाब तो फिल्म के इस फस्र्ट लुक में भी जाहिर नहीं हो पा रहा है कि क्या आलिया फिल्म में शाहरुख की लव लेडी के किरदार में है या फिर कुछ और. खैर जो भी हो, इन दोनों को एक साथ पर्दे पर देखना दिलचस्प तो होगा ही। यह फिल्म इसी साल 25 नवंबर को रिलीज हो रही है। अब दोनों स्टारों की इस फिल्म का सभी को इंतजार है।