OMG! जिन्दा नहीं बल्कि मरने के बाद और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है व्हेल
OMG! जिन्दा नहीं बल्कि मरने के बाद और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है व्हेल
Share:

यह बात तो हम सभी जानते है कि व्हेल एक समुद्री मछली है और दुनिया के सबसे विशाल जीव है। पूरी तरह से विकसित एक व्हेल मछली की लम्बाई लगभग 110 फीट और वजन 180 टन होता है। जब यह विशालकाय जीव महासागरों में घूमता है तो बड़े-बड़े पनडुब्बी जहाज और समुद्री जीव इसको देखकर अपना रास्ता ही परिवर्तित कर लेते है। इतनी विशालकाय होने के बाद भी व्हेल इंसानो के लिए बिल्कुल भी खतरनाक नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हेल की मौत हो जाए तो वह इंसानों के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो जाती है, जी हां, व्हेल का मृत शरीर बहुत खतरनाक होता है और ये एक बम विस्फोट की तरह इंसानों को मौत के घाट उतार सकता है। तो चलिए आज जानते है ऐसा क्यों होता है.... 

क्यों खतरनाक है व्हेल का मृत शरीर: हम बता दें कि जब व्हेल की मौत हो जाती है तो समुंदर की लहरें उसको किनारे लाकर छोड़ जाती है। ऐसे में जो लोग जिंदा व्हेल नहीं देख पाए हैं, तो उसका शव देखने के लिए उसे पास ही पहुंच जाते है, लेकिन इस बारें में शायद ही किसी को पता हो कि मरी हुई व्हेल के पास जाना जान के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि मरी हुई व्हेल के शरीर में कभी भी विस्फोट हो सकता है। विस्फोट होने के कारण से यह फट जाती है, जिसके कारण व्हेल के मरने के उपरांत यह इंसानों के लिए बड़ा खतरा बन जाती है।

मरी हुई व्हेल के शव में क्यों होता है विस्फोट?: जी हां मरी हुई व्हेल के शव में विस्फोट इसलिए होता है क्योंकि जीवों के मरने के उपरांत उनके शरीर के अंदरूनी भागों को बैक्टीरिया खाना शुरू कर देते हैं, इसी वजह से उनके शरीर में कई तरीके की गैस पैदा होने लगती है, उन गैसों के कारण से उनका शरीर  तेजी से बढ़ाना शुरू हो जाता है। यही प्रक्रिया व्हेल के अंदर भी भारी मात्रा में होती है। वहीं व्हेल की बाहरी परत बहुत ही मजबूत होती है, जिस  कारण से शरीर से गैसें निकल नहीं पाती हैं और इसमें ब्लास्ट हो जाता है। इसलिए व्हेल जब मर जाती है तो उसकी बॉडी में कट लगा दिया जाता है ताकि गैस निकलती रहे। कई बार ऐसा भी हुआ है कि कट करते समय ही व्हेल की बॉडी फट जाती है और मांस बाहर आकर कई मीटर दूरी तक फैल जाते हैं। इसलिए बॉडी को कट करने से पहले भी कई चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है। जब कई टन की व्हेल का शरीर फटता है तो हालात बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं।

VIDEO: कुत्ते ने किया शेर पर खतरनाक अटैक, देखकर लोग भी रह गए दंग

महिला ने 26वीं मंजिल से मजदूरों को लटकाया, देखकर दंग हुए लोग

शादी से पहले ससुर ने माँगा मर्दानगी का सबूत, दामाद ने हाथ में थमा दी ये चीज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -