Feb 05 2016 07:37 PM
पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले में एक नदी के किनारे से 2 लापता बच्चों की लाशें बरामद हुई है। इससे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चे 4 दिन पहले ही लापता हुए थे। दधपी गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे दो बच्चों की लाशें पड़ी हुई देखी।
ग्रामीणों ने तुंरत इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों में दधपी गांव निवासी अरविंद पाल का सात वर्षीय पुत्र राजू कुमार और श्रीकांत पाल का पांच वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार शामिल हैं। दोनों के परिजनों ने शिनाख्त की है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि ये दोनों बच्चे 31 जनवरी की शाम से लापता थे। बहुत खोजबीन करने के बाद जब बच्चों का कोई पता नही चला तो बच्चों के परिजनों ने 2 फरवरी को थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED