45 वर्षों से कांच खा रहा है ये शख्स, VIDEO देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
45 वर्षों से कांच खा रहा है ये शख्स, VIDEO देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक शख्स द्वारा कांच खाने का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यह शख्स पिछले 45 वर्षों से कांच खा रहा है। इस शख्स का नाम दयाराम साहू बताया जा रहा है। साहू का कांच खाने का वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, दयाराम ने अन्य लोगों को ऐसा नहीं करने की सलाह दी है।

कांच खाने वाले दयाराम साहू पेशे से वकील हैं। दयाराम साहू बचपन से ही कांच खा रहे हैं। तभी से उनकी शौक इतना बढ़ गया है कि वे अब इसके आदि हो चुके हैं। अपने इस अजीबोगरीब शौक की वजह से वह पूरे क्षेत्र में चर्चित हैं। साहू कहते हैं कि मेरे लिए कांच खाना एक आदत है, पर इससे मेरे दांतों को नुकसान होता है। मैं दूसरों को हिदायत देना चाहता हुं कि यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है, इससे जान भी जा सकती है।

हैरानी वाली बात यह है कि दयाराम की पत्नी ही उन्हें कांच लाकर देती है। दयाराम की पत्नी का कहना है कि वो इनकी आदत से तंग आ चुकी है, लाख मना करने के बाद भी उन्हें कांच खाने की तलब उठती थी। शादी के फ़ौरन बाद उन्होंने अपने पति को सबसे छुपकर कांच खाते हुए देख लिया था। ये देखकर वो दंग रह गई थी। दयाराम के अनुसार, पहले वह एक दिन में एक किलो तक कांच खा जाते थे, किन्तु दांत कमजोर होने की वजह से अब उन्होंने ये आदत कम कर दी है और अब वह इस आदत को पूरी तरह समाप्त करना चाहते हैं।

 

डॉग लवर्स के लिए बुरी खबर, अब कुत्ता पालने के लिए देनी होगी 5000 रुपए फीस

ये है गुजरात का शापित गाँव, जहाँ रहते हैं केवल एक ही सरनेम के लोग, अगर कोई दूसरा आ जाए तो...

दुनिया के ऐसे देश जिन्होंने अपनी बदली अपनी राजधानी, सबकी वजह हैरानी वाली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -