फिर सस्पेंड हुए दया नायक
फिर सस्पेंड हुए दया नायक
Share:

मुंबई :  एक ऐसा एनकाउंटर स्पेशलिस्ट जिस पर एक नहीं दर्जनों फिल्में बनीं और एक फिल्म का तो सिक्वेल ही बना दिया गया, उसे अपने सेवाकाल में फिर से निलंबन झेलना पड़ा है। जी हां, मुंबई पोलिस के विवादित पुलिस अधिकारी और लोकप्रिय एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को एक बार फिर निलंबन का सामना करना पड़ा है। दया पर आरोप लगाए गए हैं कि तबादला होने के बाद भी दया नागपुर नहीं गए। मामले में उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपनिरीक्षक दया नायक को वर्ष 2014 में मुंबई से स्थानांतरित कर नागपुर पदस्थ किया गया था लेकिन दया नागपुर नहीं गए और मुंबई में ही कार्यरत रहे।

ऐसे में राज्य के पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल ने उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि दया को करीब 6 वर्ष पूर्व भी निलंबित कर दिया गया था। ऐसे में उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला आरोपित किया गया था। यही नहीं इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। दूसरी ओर वर्ष 2009 में तत्कालीन पुलिसमहानिदेशक एसएस विर्क द्वारा फिर से दया को बहाल कर दिया गया था।उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 बैच के पुलिस अधिकारी दया ने 85 गुंडों को मार गिराया था। जिसके बाद उन पर बाॅलीवुड ने कई फिल्मों का निर्माण किया। यही नहीं दया स्टाईल में एनकाउंटर के सीन भी फिल्माए गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -