पुलिस गिरफ्त में आया दाऊद का गुर्गा
पुलिस गिरफ्त में आया दाऊद का गुर्गा
Share:

नई दिल्ली : नेपाल पुलिस ने अंडरवल्र्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे रविराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि नेपाल पुलिस को सूचना मिली थी कि सरगना का करीबी रविराज, नेपाल में नकली नोटों का कारोबार कर रहा है, इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुये उसे दबोच लिया। रविराज को, सरगना का खास माना जाता है।

मालूम हो कि दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी भी है और भारत सरकार उसके भारत लाने के लिये कई बार प्रयास कर चुकी है, बावजूद इसके सरकार को इसमें सफलता नहीं मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल पुलिस ने पहले भी रविराज को गिरफ्तार किया था लेकिन ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा था। बताया जाता है कि रविराज ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया है कि वह नकली नोटों का धंधा करता है और इसके लिये उसके आदमी काम किया करते है।

दाऊद की धमकी नही बल्कि अख्तर की वजह से ख़त्म हुआ मियांदाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -