चीटियों की प्रजातियों को लेकर तैयार होगा डेटाबेस
चीटियों की प्रजातियों को लेकर तैयार होगा डेटाबेस
Share:

हांगकांग : दुनिया में पहली बार एक नया प्रयोग किया गया है। जिसके कारण अब विश्वभर की चीटियों की किस्मों और प्रजातियों को जाना जा सकेगा। इस दौरान यह जानकारी मिली है कि चीटिंयों की करीब 15 हजार किस्म को भौगोलिक क्षेत्र पर दर्शाया गया है। मामले में यह जानकारी मिली है कि अंतर्राष्ट्रीय दल को विभिन्न प्रजाति की चीटियों की भौगोलिक उपस्थिति के अध्ययन के लिए एक साहित्य तैयार किए जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि यह कहा गया है कि इस डेटाबेस में काफी समय लग सकता है लेकिन इसे वेबसाईट के माध्यम से भी दर्शाया जाएगा। मामले में कहा गया है कि दुनियाभर में पाई जाने वाली चीटियों की किस्मों को लेकर जानकारी सामने आई है कि दुनियाभर में पाई जाने वाली चीटियों की प्रजातियों को लेकर जानकारी दी गई है।

जिसमें प्रजातियों के बारे में भौगोलिक मैपिंग की तत्काल जरूरत का खुलासा किया गया है। मैप के संस्थापकों में बेनाॅएट ग्वेनार्ड ने इस संबंध में कहा कि कीट प्रजाति जैव विविधता के लिए बहुत जरूरी है। यह मिट्टी के पोषक तत्वों का फिर से चक्रण करती है। यही नहीं कई कीट बेहद आवश्यक होते हैं। इससे जैव विविधता का अध्ययन अच्छी तरह से किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भारत के कुछ आदिवासी क्षेत्रों में विशेष प्रकार की चींटियों के माध्यम से बीमारी का उपचार किया जाता है। इस दौरान चींटियों का चापड़ा भी रोगी को खिलाया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -