फ्री फायर के कारण 2 बच्चों में हुई खतरनाक लड़ाई, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
फ्री फायर के कारण 2 बच्चों में हुई खतरनाक लड़ाई, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान
Share:

धनबाद: झारखंड से एक घटना सामने आ रही है यहाँ मोबाइल पर फ्री फायर खेल रहे दो बच्चों की लड़ाई की आंच दो परिवारो तक जा पहुंची। मामला यहां तक बिगड़ा कि दो पक्षों में खूब मारपीट हो गई। मामले में आधा दर्जन लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। चोटिल व्यक्तियों में महिलाएं और पुरुष दोनों सम्मिलित हैं। घटना धनबाद जिला के निरसा अंतर्गत MPL ओपी स्थित भागाबांध की है। 

वही लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में कई व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। दोनों पक्षों ने MPL ओपी में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। घटना के सिलसिले में प्राप्त हुई खबर के अनुसार, 2 अलग-अलग परिवारों के बच्चे मोबाइल पर फ्री-फायर गेम खेल रहे थे। गेम खेलते हुए दोनों बच्चे आपस में बात भी कर रहे थे कि तभी एक बच्चे को सोल्जर मारा गया। इसी बात पर दोनों बच्चों में लड़ाई हो गई। थोड़ी गुत्थम-गुत्थी भी हुई। 

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने-अपने घर गए तथा एक-दूसरे की शिकायत कर दी। फिर क्या था! दो परिवारों के बीच तू-तू-मैं-मैं से आरम्भ हुई बहस मारपीट में परिवर्तित हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए SNMNCH में एडमिट कराया। यहां सभी का उपचार किया जा रहा है। 

गुजरात चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ भाजपा में शामिल हुए 100 नेता !

'जिन्न का साया है' बोलकर शख्स ने किया बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो और फिर...

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 14 बाइक हुई बरामद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -