गुजरात चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ भाजपा में शामिल हुए 100 नेता !
गुजरात चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ भाजपा में शामिल हुए 100 नेता !
Share:

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। राजकोट में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बागी हो गए हैं। जिसके बाद करीब 100 कार्यकर्ताओं ने एक साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। ये कार्यकर्ता भाजपा के राजकोट दक्षिण सीट से प्रत्याशी रमेश तिलाला का समर्थन करते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान कार्यकर्ता पटाखे फोड़ कर भाजपा दफ्तर पहुंचे। भाजपा ने बागी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता बागी टिकट विभाजन को लेकर असंतोष जाहिर कर चुके हैं। घाटलोदिया सीट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने डॉ अमीबेन याग्निक को टिकट दिया है। इनका कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता जमकर विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां से कांग्रेस ने किसी बाहरी को मैदान में उतारा है, जो कि सही नहीं है। इसी तरीके का विरोध मंझलपुर सीट पर देखा जा रहा है, यहां पर कांग्रेस ने डॉक्टर ताश्विन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ ताश्विन को पैराशूट से भेजकर (यानी बाहर से लाकर) चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बता दें कि, गुजरात चुनाव में बागी नेताओं का विरोध केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि सत्ताधारी भाजपा और NCP भी झेल रही है। NCP की महिला शाखा की प्रमुख और पाटीदार आंदोलन का चर्चित चेहरा रही रेशमा पटेल ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। भाजपा से टिकट नहीं दिए जाने के बाद एक मौजूदा MLA और चार पूर्व विधायकों सहित पार्टी के छह नेताओं ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

'अगर लड़की ऐसे कपड़े नहीं पहनती तो रेप नहीं होता', राहुल गांधी का आया बड़ा बयान

'PM मोदी हर रोज आपका जंगल छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं', राहुल गांधी ने बोला हमला

'रामकथा की तो हत्या कर दूंगा..', केजरीवाल समर्थक की कुमार विश्वास को धमकी, भगवान को भी गालियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -