फ्लोरिडा हमले का गुनहगार खुद यूज करता था गे डेटिंग ऐप
फ्लोरिडा हमले का गुनहगार खुद यूज करता था गे डेटिंग ऐप
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के ओरलैंडो शहर के एक गे क्लब में हुए नरसंहार में हमलावर उमर मतीन के बारे में एक नया खुलासा हुआ है। 50 लोगों की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या करने वाला यह शख्स खुद भी उस समलैंगिक क्लब में जाता था और तो और वो गे डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करता था।

उसी क्लब में जाने वाले एक स्मिथ नाम के शख्स ने बताया कि मतीन को कई बार उस नाइट क्लब में देखा गया है। वो आता था और अकेले कोने में बैठकर शराब पीता था और फिर हंगामा करता था। मतीन ने रविवार को एनजीबीटी क्लब में अंधाधुंध फायरिंग करके 50 लोगों की जानें ली थी।

इस मामले में उसके पिता सिद्दीकी का कहना था कि उसने बीच पर एक गे कपल को किस करते हुए देखा था, तब से ही वो गुस्सा था और इसी गुस्से में उसने ऐसा किया। जब कि उसकी बीवी का कहना है कि मतीन सनकी और पागल था। वो किसी भी बात पर उसकी पिटाई करने लगता था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -