रोजाना कि यह आदतें इंसान का जीवन कर देती है कम
रोजाना कि यह आदतें इंसान का जीवन कर देती है कम
Share:

जीवन मनुष्य को एक बार ही मिलता और यह बहुत ही अमूल्य होता है लेकिन कुछ लोग अपनी गलतियों कि वजह से अपने इस अमूल्य रत्न को कम कर लेते हैं। यहां पर हमारा मतलब यह है कि आप अपने जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिनकी वजह से आपकी उम्र कम हो जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर इंसान यहीं गलतियां बार-बार दोहराता रहे तो उसका जीवन काफी कम समय में खत्म हो जाता है जिसका जिम्मेदार वह खुद होता है आज हम यहां पर आपको इन्ही गलतियों से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप इन गलतियों को करने से बच सकते हैं।

घमंडी व अभिमानी- जो लोग हमेशा अपने को महान समझते हैं। जिन्हें अपने उपर अभिमान रहता है। वे दूसरों को निचले स्तर का मानते है। जिस वजह से उसके अनेक दुश्मनन हो जो हैं। और घमंड इंसान की मौत का कारण बन जाता है। 

ज्यादा बोलने- जो लोग ज्यादा बोलते हैं वे किसी के उपर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं और लोग उन्हें हीन भावनाओं से देखते हैं। अधिक बोलना उम्र को कम करता है। 

क्रोध- क्रोध में इंसान कई तरह की गलतियां कर देता है जिसके बाद उसे खुद पछतावा होता है। यह वजह है क्रोध ही इंसान की उम्र को घटा देता है। क्रोध इंसान का दुशमन है। जो धीरे-धीरे इंसान की जान ले लेता है। 

त्याग- त्याग का अभाव होने के कारण ही रावण दुर्योधन आदि का पतन हुआ। सांसारिक सुख मनुष्य की आयु को काटते हैं और उनका त्याग आयु में वृद्धि करता है। मनुष्य को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए कि हम इस संसार से कुछ लेने नहीं बल्कि दूसरों को सुख देने के लिए आए हैं। जिन लोगों के मन में त्याग की भावना नहीं होती उनकी मृत्यु शीघ्र ही हो जाती है। 

लालच- जिस इंसान के अंदर लालच और स्वार्थ आ जाता है। उसकी उम्र अपने आप कम होने लगती है। शास्त्रों के अनुसार लोभी इंसान लंबे समय तक नहीं जीता है। 

मित्र के साथ छल- विदुर के अनुसार मित्र धर्म निभाना बहुत ही पवित्र कार्य होता है। लेकिन जब मित्र ही विशवास घात करता है तब उस इंसान की उम्र भगवान छीन लेता है। और कम उम्र में ही एैसे लोगों की मौत हो सकती है।

 

ये खबर पढ़ने के बाद आपके जीवन से डर नाम का शब्द ही खत्म हो जाएगा

दिन के अनुसार करें कपड़े धारण मिलेगी अपार सफलता

आने वाला समय बुरा है या अच्छा जाने कुछ इन संकेतों से

ऐसे मिलती है नकारात्मक ऊर्जा को घर में दावत

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -