सोमनाथ में दिखा वायु चक्रवात का असर, एक की मौत
सोमनाथ में दिखा वायु चक्रवात का असर, एक की मौत
Share:

राजकोट : वायु चक्रवात का खतरा अब गुजरात पर नहीं मंडराएगा। परंतु इसका असर पोरबंदर, द्वारका, वेरावल और ओखा के समुद्री किनारों पर देखा गया। गुरुवार की सुबह से ही वेरावल के समुद्र की लहरें काफी ऊपर उठने लगी थीं। इस समय भी 75 से 80 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। यह स्थिति शाम 5 बजे तक रहेगी।

चार भारतीय तीरंदाजों ने बनाई विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में अपनी जगह

जमकर चली तेज हवाएं 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिजास्टर ऑफिसर के अनुसार ऐसी स्थिति शाम 5 बजे तक रहेगी। अभी भी वहां बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। ऊना के राजपुरा बंदरगाह में कल एक मछुआरा समुद्र में डूब गया। गुरुवार की सुबह उसका शव मिला। तेज हवाओं के कारण 10-12 पेड़ धराशायी हुए हैँ। चक्रवात के असर से राजुला-पीपावाव में तेज बारिश जारी है। 

विश्व कप के बाद अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी भारतीय टीम

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात जैसे-जैसे करीब आएगा, वैसे-वैसे समुद्री किनारों पर भारी बारिश की संभावना है। उधर राजकोट समेत पूरे सौराष्ट्र में धीमी-धीमी बारिश जारी है। यही हाल जसदल, आटकोट, वींछिया, अमरेली, जूनागढ़, जामनगर का है। गोंडल में बारिश के कारण प्रशासन द्वारा वहां बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है। वातावरण में ठंडक बढ़ गई है।

महिला फुटबाल : अमेरिका ने थाईलैंड को दी 13-0 से करारी शिकस्त

भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम को मिली नीदरलैंड के हाथों 2-3 से हार

लियोनल मेसी बने सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -