कश्मीर में ईद पर पहली बार लगा कर्फ्यू
कश्मीर में ईद पर पहली बार लगा कर्फ्यू
Share:

श्रीनगर : बकरीद के अवसर पर जम्मू-कश्मीर राज्य में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं घाटी के 10 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। हर कहीं निगरानी कड़ी कर दी गई है। राज्य में टेलिफोन, इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है ये सुविधा 72 घंटे तक बंद रहेगी। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सेना को किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए कहा गया है। हिंसा होने की स्थिति में सेना को मोर्चा संभालने के लिए कहा गया है।

दरअसल अलगाववादियों ने घोषणा की थी कि वे ईद के आसपास एक मार्च निकालेंगे जो कि संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालयों तक जाऐंगे और अपना विरोध जताऐंगे। जिसके बाद यह ध्यान में रखा जा रहा है कि कहीं भी बड़े पैमाने पर लोग एकत्रित न हो पाऐं। प्रशासन ने मध्यरात्रि में ही कर्फ्यू लगा दिया था। कई संवेदनशील क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा निगरानी के लिए हेलिकाॅप्टर भी उपयोग में लाए जा रहे हैं। यहां पर ईद के अवसर पर 1990 से अब तक पहली बार ही कर्फ्यू लगाया जा रहा है। लोग ईदगाह पर भी ईद की नमाज़ अता करने नहीं पहुंच पाऐंगे। ऐसा किसी भी तनावपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए किया जा रहा है।

कश्मीर में थमी फायरिंग, मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर

पुलिस चौकी पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, एक नागरिक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -