यूपी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर बदमाशों ने की फायरिंग, कार के नीचे छिपकर बचाई जान
यूपी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर बदमाशों ने की फायरिंग, कार के नीचे छिपकर बचाई जान
Share:

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार होने के बाद भी पार्टी के नेताओं पर हमले और उनकी हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह मैनपुरी में भाजपा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में जिलाध्यक्ष ने कार के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

फायरिंग की सूचना मिलने पर SP अजय शंकर राय, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता से मामले के संबंध में पूछताछ की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता मंगलवार सुबह अपने घर पर बैठे हुए थे। 

इसी दौरान प्लसर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान उन्होंने कार के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। गोलीबारी की घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लग गई है।

राहतः इस बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर में की कटौती, सस्ते होंगे लोन

National Open Athletics Championship : दुती चंद ने 100 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

सिखों की सर्वोच्च संस्था ने RSS को बताया देश विरोधी संगठन, कही ये बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -