घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी शक्करकंद का हलवा
घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी शक्करकंद का हलवा
Share:

हलवा तो आपने भी खूब खाया होगा और शायद घर पर बनाया भी होगा। लेकिन क्या आपने स्वादिष्ट और हेल्दी  शक्करकंद का हलवा कभी घर पर बनाया है अगर नही तो आज हम आपको इसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक एेसा व्यंजन है जो आपको दिनभर स्फुर्ती प्रदान करता है। तो चलिए देखते इसे बनाने के तरीके के बारे में-

शक्करकंद हलवा बनाने के लिए शक्करकंद चार मध्यम आकार की उबली हुई, नारियल का बुरादा दो बड़े चम्मच, घी 1/2 कटोरी, चीनी 1/2 कटोरी, दो छोटी इलाइची का पाउडर और दो चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता को एकत्रित करके अपने पास रख लें

अब शक्करकंद का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए शक्करकंद को कद्दूकस कर लें फिर एक कढाई में घी डाल के गर्म करें। उसके बाद कढाई में शक्करकंद डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इसको गुलाबी होने तक भूनें। जब मिश्रण घी छोड़ दे तब इसमें चीनी मिलाकर सूखने तक भूने। फिर इस मिश्रण में इलाइची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें। अब आपका हलवा तैयार है इसमें आप कटे हुए बादाम और पिस्ता से अच्छे से सजाकर  परोसे। और घर वालों को खुश करें।

आपके बजट में भी बन जाएगी यह बर्फी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -